फ्लैट किराया देने के नाम पर 10 लाख रुपये ठगने का आरोपी हुआ गिरफ्तार

Published by : GANESH MAHTO Updated At : 15 Aug 2025 1:25 AM

विज्ञापन

इस जानकारी के बाद ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने श्यामपुकुर थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी.

विज्ञापन

कोलकाता. श्यामपुकुर में एक फ्लैट देने का वादा कर 10 लाख रुपये ठगने के आरोप वरुण कंदोई नामक आरोपी को पकड़ा गया है. घटना कुछ दिन पहले की है. पुलिस सूत्र बताते हैं कि एक व्यक्ति को किराये पर देने के लिए एक फ्लैट दिखाया गया था. शिकायतकर्ता के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किये गये थे. उस फ्लैट के किराये के लिए 10 लाख रुपये लिये गये थे, बाद में पता चला कि व्यक्ति को दिखाया गया फ्लैट किसी और व्यक्ति का था. इस जानकारी के बाद ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने श्यामपुकुर थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर वरुण कंदोई को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को गुरुवार को अदालत में पेश करने पर उसे 25 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola