भाजपा को रोकने के लिए हिंसा का इस्तेमाल कर रही है TMC : दिलीप घोष
Updated at : 01 May 2017 2:54 PM (IST)
विज्ञापन

बर्धमान: भाजपा ने आज तृणमूल कांग्रेस पर उसके कार्यकर्ताओं पर अत्याचार करने एवं हिंसा का सहारा लेने का आरोप लगाया, जिस वजह से पूरे पश्चिम बंगाल में अक्सर झडपे हो रही हैं.भाजपा की प्रदेश कार्यकारणी बैठक में दिलीप घोष में यहां कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस भाजपा के खिलाफ हिंसा का सहारा ले रही है क्योंकि यहां […]
विज्ञापन
बर्धमान: भाजपा ने आज तृणमूल कांग्रेस पर उसके कार्यकर्ताओं पर अत्याचार करने एवं हिंसा का सहारा लेने का आरोप लगाया, जिस वजह से पूरे पश्चिम बंगाल में अक्सर झडपे हो रही हैं.भाजपा की प्रदेश कार्यकारणी बैठक में दिलीप घोष में यहां कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस भाजपा के खिलाफ हिंसा का सहारा ले रही है क्योंकि यहां पार्टी का विस्तार हो रहा है. टीएमसी, माकपा के कदमों पर चल रहीं जो सत्ता में रहने के दौरान अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ हिंसा का इस्तेमाल किया करती थी.’
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी पिछले सप्ताह राज्य की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान टीएमसी सरकार पर आरोप लगाया था कि वह लोगों पर इस तरीके से अत्याचार कर रही है जैसा ‘‘आजादी के बाद से कभी नहीं देखा गया.’ घोष ने आरोप लगाया कि कूच बिहार जिले में टीएमसी दीनहटा, सिताई जैसे क्षेत्रों में भाजपा के कार्यकताओं को निशाना बना रही है, जहां फारवर्ड ब्लॉक के अधिकतर समर्थक भाजपा में शामिल हो गए हैं.
उन्होंने कहा, ‘‘कूच बिहार यात्रा के दौरान मैंने देखा कि लोग भाजपा के साथ काम करना चाहते हैं लेकिन टीएमसी उन्हें धमका रही है.’ घोष ने कहा, ‘‘राज्य में लोगों ने टीएमसी शासन के खिलाफ उदासीनता जाहिर की है और कांघी विधानसभा उप चुनाव के नतीजे भी इस ओर संकेत करते हैं. भाजपा यहां दूसरे नंबर पर रही थी हालांकि पार्टी संगठन यहां कमजोर था. टीएमसी के महासचिव पार्थ चटर्जी ने घोष के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि झडपें भाजपा के भड़काने की वजह से हो रही है. उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य का विकास करने का प्रयास कर रही है और भाजपा उसे रोक रही है. वह इसमें सफल नहीं होगी. ममता बनर्जी हमेशा लोगों के साथ हैं.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




