होमगार्ड को शौच पर जाना महंगा पड़ा
Updated at : 14 Feb 2024 8:10 PM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता: कोलकाता पुलिस के एक होमगार्ड को ड्यूटी के दौरान शौच पर जाना मंहगा पड़ गया. ट्राफिक पुलिस के आउटपोस्ट में रखा हुआ उसका वायरलेस सेट एक शातिर बदमाश लेकर फरार हो गया. घटना पार्क स्ट्रीट इलाके के शेक्सपीयर सरणी की है. होमगार्ड का नाम प्रदीप अधिकारी है. वह इस्ट ट्रैफिक गार्ड में कार्यरत है. […]
विज्ञापन
कोलकाता: कोलकाता पुलिस के एक होमगार्ड को ड्यूटी के दौरान शौच पर जाना मंहगा पड़ गया. ट्राफिक पुलिस के आउटपोस्ट में रखा हुआ उसका वायरलेस सेट एक शातिर बदमाश लेकर फरार हो गया. घटना पार्क स्ट्रीट इलाके के शेक्सपीयर सरणी की है. होमगार्ड का नाम प्रदीप अधिकारी है. वह इस्ट ट्रैफिक गार्ड में कार्यरत है. उसने घटना की इसकी शिकायत शेक्सपीयर सरणी थाने में दर्ज करायी है.
शिकायत में उसने बताया कि वह एजेसी बोस रोड व बालीगंज सर्कुलर रोड क्रॉसिंग पर अपनी ड्यूटी कर रहा था. अचानक उसे शौच मालूम हुआ. उस समय कोई साथी पुलिसवाला वहां उसके साथ ड्यूटी पर तैनात नहीं था. इस कारण पुलिस आउटपोस्ट में ही वह अपना वायरलेस सेट रखकर शौच के लिए चला गया और लौटकर देखा तो वहां से वायरलेस गायब था. काफी तलाश करने के बाद भी सेट उसे नहीं मिला. इसके बाद उसने इसकी शिकायत शेक्सपीयर सरणी थाने में दर्ज करायी है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
हालांकि वायरलेस सेट लेकर फरार होनेवाले बदमाश का पता नहीं चल सका है. क्रॉसिंग के चारों तरफ लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल कर पुलिस बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




