ePaper

exit polls : बंगाल में फिर ममता सरकार

Updated at : 16 May 2016 8:36 PM (IST)
विज्ञापन
exit polls : बंगाल में फिर ममता सरकार

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना है. एबीपी आनंद व एसी निल्सन द्वारा किये गये समीक्षा के अनुसार, बंगाल में फिर से सत्तारूढ़ पार्टी का कब्जा होगा. हालांकि इस सर्वे में तृणमूल कांग्रेस कीसीटें पहले की अपेक्षा कम होने की संभावना जतायी है. राज्य में छह […]

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना है. एबीपी आनंद व एसी निल्सन द्वारा किये गये समीक्षा के अनुसार, बंगाल में फिर से सत्तारूढ़ पार्टी का कब्जा होगा. हालांकि इस सर्वे में तृणमूल कांग्रेस कीसीटें पहले की अपेक्षा कम होने की संभावना जतायी है.

राज्य में छह चरण में सात दिनों तक मतदान हुआ था. बंगाल के 294 सीटों में से 163 सीट पर तृणमूल कांग्रेस जीत दर्ज कर सकती है, जबकि वामो-कांग्रेस गठबंधन को 126 सीट मिलने की संभावना है. सर्वे में भाजपा को सिर्फ एक सीट दी गयी है कि अन्य को चार सीट मिलने की उम्मीद है. लेकिन साथ ही सर्वे में यह भी कहा गया है कि 294 में से 25 सीटों पर तृणमूल कांग्रेस के जीत का अंतर सिर्फ पांच प्रतिशत का होगा. इसलिए इन 25 सीटों पर उलटफेर भी हो सकता है.

तृणमूल कांग्रेस अगर इन 25 सीटों पर बहुमत नहीं हासिल कर पाती है तो वह सत्ता नहीं बना पायेगी और तृणमूल की कुल सीटें कम होकर 138 रह जायेंगी और यह सभी सीटें अगर वामो-कांग्रेस गठबंधन की ओर जाते हैं तो उनके सीटों की संख्या कुल मिला कर 151 हो जायेगी.

विभिन्न चरण के अनुसार चुनाव के नतीजे

चरणकुल सीटतृणमूलवामो-कांग्रेसभाजपाअन्य
प्रथम (पहला दिन) 1814400
प्रथम (दूसरे दिन) 31211000
द्वितीय56183400
तृतीय62283400
चौथा49321700
पांचवां53302201
छठवां2520500
कुल29416312614

* बंगाल में एक्जिट पोल के नतीजे

मीडियातृणमूलकांग्रेस-वामोभाजपाअन्य
एटी-एक्सिस233-25138-511-52-5
एबीपी-एसी नेल्सन16312614
टीएन-सी वोटर16712043
एनएन151-155132-1402-41-3
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola