पश्चिम बंगाल चुनाव: ''नारदा स्टिंग'' का मुद्दा भुना रहे प्रतिद्वंद्वी

कोलकाता: बेहला (पूर्व) सीट पर तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार कोलकाता के मेयर शोभनदेव चटर्जी एक बार फिर मैदान में हैं. कार्टून कांड से सुर्खियों में आये वामो व कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार जादवपुर विश्वविद्यालय के प्रो अंबिकेश महापात्र (निर्दलीय) व भाजपा के उम्मीदवार चंद्रभान सिंह चुनाव मैदान में मेयर को कड़ी चुनौती दे रहे हैं. प्रो […]
बेहला में हॉकरी करनेवाले सुशांत दास व विनोद राठी की शिकायत है कि इस इलाके में पीने का पानी मुख्य समस्या है. यहां आतंक भी है. कुछ मतदाता निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने की शिकायत भी कर रहे हैं. मैदान में उतरे तीनों प्रतिद्वंद्वी अपने स्तर पर जीतने का दावा कर रहे हैं. मेयर के दोनों प्रतिद्वंद्वी, प्रो महापात्रा व भाजपा के चंद्रवान सिंह हाल ही के नारद स्टिंग ऑपेरशन में धूमिल हुई मेयर की छवि को लोगों के बीच भुना कर वोट मांग रहे हैं. प्रो अंबीकेश के लिए सुप्रीम कोर्ट के अवकाश प्राप्त न्यायाधीश अशोक गांगुली व राज्य के अवकाश प्राप्त मुख्य सचिव अर्धेंदु सेन, रिटायर्ड आइएएस दीपक घोष भी प्रचार कर रहे हैं आैर उनके लिए जनता से वोट भी मांग रहे हैं. इस सीट पर कांग्रेस और माकपा गंठबंधन ने अपना कोई उम्मीदवार नहीं खड़ा किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




