ममता बनर्जी ने सुशील कोइराला के निधन पर शोक व्यक्त किया

Updated at : 09 Feb 2016 3:41 PM (IST)
विज्ञापन
ममता बनर्जी ने सुशील कोइराला के निधन पर शोक व्यक्त किया

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री सुशील कोइराला के निधन पर शोक व्यक्त किया. बनर्जी ने अपने एक बयान में कहा है, ‘‘नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री सुशील कोईराला के निधन पर दुखी हूं। उनके देश के नागरिकों, परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदनाएं. ” ठप्प पडी […]

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री सुशील कोइराला के निधन पर शोक व्यक्त किया. बनर्जी ने अपने एक बयान में कहा है, ‘‘नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री सुशील कोईराला के निधन पर दुखी हूं। उनके देश के नागरिकों, परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदनाएं.

” ठप्प पडी शांति प्रक्रियाओं को उनके अंजाम तक पंहुचा कर पिछले साल सितंबर में देश के नये संविधान की घोषणा करने वाले कोइराला का आज निमोनिया के कारण निधन हो गया. 79 वर्षीय कोइराला फरवरी 2014 से अक्तूबर 2015 तक नेपाल के प्रधानमंत्री रहे थे और देश के सबसे बडे राजनीतिक दल नेपाल कांग्रेस के अध्यक्ष थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola