महाश्वेता देवी अस्पताल में भर्ती, ममता बनर्जी मिलने पहुंची

कोलकाता : कोल्ड इंफेक्शन की समस्या के कारण गत चार दिनों से लेखिका महाश्वेता देवी महानगर के एक गैर सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं. गुरुवार शाम को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उनसे मुलाकात करने अस्पताल में पहुंचीं. अस्पताल सूत्रों के मुताबिक यहां तकरीबन 15 मिनट तक ममता बनर्जी ने महाश्वेता देवी से बातचीत की. […]
कोलकाता : कोल्ड इंफेक्शन की समस्या के कारण गत चार दिनों से लेखिका महाश्वेता देवी महानगर के एक गैर सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं. गुरुवार शाम को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उनसे मुलाकात करने अस्पताल में पहुंचीं. अस्पताल सूत्रों के मुताबिक यहां तकरीबन 15 मिनट तक ममता बनर्जी ने महाश्वेता देवी से बातचीत की. अस्पताल सूत्र बताते हैं कि इस दौरान ममता ने उन्हें जल्द स्वस्थ होकर सकुशल घर लौटने की कामना की.
अस्पताल में चिकित्सकों से उनके इलाज के बारे में ममता ने विस्तृत जानकारी ली. इसके बाद चिकित्सकों को पहले से भी ज्यादा बेहतर इलाज करने की सलाह दी. शुश्री बनर्जी ने महाश्वेता देवी से कहा कि जल्द ही उनका जन्मदिन आनेवाला है. प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी वह उन्हें सकुशल घर पर मिलने आयेंगी. तकरीबन 15 मिनट की बातचीत के बाद महाश्वेता देवी से मिल कर ममता अस्पताल से निकल गयीं.
ज्ञात हो कि कोल्ड इंफेक्शन की समस्या के कारण चार दिन पहले महाश्वेता देवी दक्षिण कोलकाता के एक गैर सरकारी अस्पताल में भर्ती हुई थीं. अस्पताल के छठे तल्ले में एक नॉर्मल केबिन के 608 नंबर बेड में उनका इलाज चल रहा है. चिकित्सकों ने पहले की तुलना में उनकी हालत काफी बेहतर बतायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




