मुख्य चुनाव आयुक्त जाएंगे कोलकाता, तैयारियों का लेंगे जाएजा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Dec 2015 4:00 PM
नयी दिल्ली : पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों और मतदाता सूची की समीक्षा के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य सहायक आयुक्त कल कोलकाता का दौरा करेंगे.चुनाव आयोग ने आज यहां एक बयान जारी कर बताय कि राज्य में चुनाव की तैयारियों और मतदाता सूची की समीक्षा के लिए […]
नयी दिल्ली : पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों और मतदाता सूची की समीक्षा के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य सहायक आयुक्त कल कोलकाता का दौरा करेंगे.चुनाव आयोग ने आज यहां एक बयान जारी कर बताय कि राज्य में चुनाव की तैयारियों और मतदाता सूची की समीक्षा के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी और चुनाव आयुक्तों ए .के.जोति और ओ. पी. रावत आज रात कोलकाता पहुंचेंगे.
एक दिवसीय दौरे के दौरान आयोग कल राज्य में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों, सभी जिलों के चुनाव अधिकारियों, सहायक पुलिस अधीक्षकों, आयुक्तों और शीर्ष नागरिक और पुलिस अधिकारियों से मुलाकात करेंगे. पश्चिम बंगाल विधानसभा का पांच साल का कार्यकाल 29 मई 2016 को पूरा होने वाला है. राज्य में 5 जनवरी 2016 तक मतदाता सूची के मसौदे के प्रकाशित होने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










