महिला बोगियों में यात्रा करने के आरोप में 63 पुरुष गिरफ्तार

Published at :26 Feb 2025 10:54 PM (IST)
विज्ञापन
महिला बोगियों में यात्रा करने के आरोप में 63 पुरुष गिरफ्तार

आरपीएफ ने 25 फरवरी को ऑपरेशन महिला सुरक्षा के तहत एक विशेष अभियान चलाया

विज्ञापन

कोलकाता. पूर्व रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने 25 फरवरी को ऑपरेशन महिला सुरक्षा के तहत एक विशेष अभियान चलाया. इस अभियान के दौरान महिलाओं के लिए आरक्षित डिब्बों में अनधिकृत प्रवेश के लिए 63 पुरुष यात्रियों को गिरफ्तार किया गया. पूर्व रेलवे के सभी चारों डिवीजनों में चलाए गये इस विशेष अभियान में 63 लोगों को गिरफ्तार किया गया. यह सभी लोग ट्रेनों की महिला बोगी में यात्रा करते पकड़े गये थे. हावड़ा मंडल में 12 , सियालदह मंडल में 20, मालदा मंडल में 13 और आसनसोल मंडल में 18 लोगों को महिला बोगी में यात्रा करते पकड़ा गया. आरोपियों को खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया. पूर्व रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी दिप्तीम्य दत्त ने बताया कि पूर्व रेलवे महिला यात्रियों के लिए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है. अनधिकृत प्रवेश को रोकने और रेलवे नियमों के पालन को सुदृढ़ करने के लिए इस तरह की औचक जांच आगे भी जारी रहेगी. श्री दत्त ने बताया कि ट्रेन में यात्रा करने वाली महिला किसी भी सहायता के लिए रेलवे के यात्री हेल्पलाइन 139 पर फोन कर सहायता ले सकती हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola