ePaper

बंगाल में छह दिन बंद रह सकते हैं बैंक

Updated at : 02 Oct 2015 7:43 AM (IST)
विज्ञापन
बंगाल में छह दिन बंद रह सकते हैं बैंक

कोलकाता :त्योहारों के इस महीने यानी अक्तूबर में बैंक लगातार छह दिन तक बंद रह सकते हैं. 21 से 26 अक्तूबर तक सरकारी और निजी बैंकों में छुट्टी रह सकती है. इस दौरान कैश की दिक्कत हो सकती है. इसके मद्देनजर बैंकों ने ग्राहकों को मैसेज के जरिये अलर्ट करना शुरू कर दिया है. इस […]

विज्ञापन
कोलकाता :त्योहारों के इस महीने यानी अक्तूबर में बैंक लगातार छह दिन तक बंद रह सकते हैं. 21 से 26 अक्तूबर तक सरकारी और निजी बैंकों में छुट्टी रह सकती है. इस दौरान कैश की दिक्कत हो सकती है. इसके मद्देनजर बैंकों ने ग्राहकों को मैसेज के जरिये अलर्ट करना शुरू कर दिया है.

इस महीने के दूसरे पखवाड़े में दुर्गापूजा और मुहर्रम जैसे त्योहार हैं. बैंकों के मोबाइल संदेश में कहा जा रहा है कि पूजा की छुट्टियों से पहले कैश निकाल कर रख लें, ताकि परेशानी से बचा जा सके. त्योहारों के दिनों में एटीएम पर भी भीड़ रहने की संभावना है.

इस महीने छुट्टी के छह दिन
21 अक्तूबरः नवमी
22 अक्तूबरः विजयादशमी
23 अक्तूबरः मुहर्रम
24 अक्तूबरः चौथे शनिवार की छुट्टी
25 अक्तूबरः रविवार की छुट्टी
26 अक्तूबर : लक्ष्मी पूजा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola