ePaper

सिरफिरे ने कॉलेज छात्रा के मुंह पर फेंका एसिड

Updated at : 16 Sep 2015 6:38 AM (IST)
विज्ञापन
सिरफिरे ने कॉलेज छात्रा के मुंह पर फेंका एसिड

जलपाईगुड़ी. प्रेम प्रस्ताव ठुकरा देने वाली कॉलेज छात्रा के मुंह पर एक युवक ने एसिड फेंक दिया. इस घटना से अलीपुरद्वार के असम गेट इलाके में सनसनी फैल गयी है. पीड़ित छात्रा अलीपुरद्वार के भोलारडाबरी इलाके की रहनेवाली है. वह कूचबिहार के एबीएन शील कॉलेज के प्रथम वर्ष की छात्रा है. आरोपी युवक का नाम […]

विज्ञापन
जलपाईगुड़ी. प्रेम प्रस्ताव ठुकरा देने वाली कॉलेज छात्रा के मुंह पर एक युवक ने एसिड फेंक दिया. इस घटना से अलीपुरद्वार के असम गेट इलाके में सनसनी फैल गयी है. पीड़ित छात्रा अलीपुरद्वार के भोलारडाबरी इलाके की रहनेवाली है. वह कूचबिहार के एबीएन शील कॉलेज के प्रथम वर्ष की छात्रा है.

आरोपी युवक का नाम अभि साहा है. छात्रा को गंभीर हालत में अलीपुरद्वार जिला अस्पताल के आइसीयू में भरती कराया गया हैै. आज दोपहर को जब छात्रा अलीपुरद्वार से प्राइवेट ट्यूशन पढ़ कर घर लौट रही थी, तब असम गेट इलाके में अभि दास नामक एक युवक ने उसका रास्ता रोक दिया और उसे प्रेम प्रस्ताव दिया.

छात्रा ने अभि का प्रस्ताव ठुकरा दिया और वहां से जैसे ही निकलने लगी तो अभि ने उसके मुंह पर एसिड फेंक दिया. स्थानीय लोगों ने छात्रा को अस्पताल पहुंचाया. अलीपुरद्वार जिला पुलिस अधीक्षक आभारू रवींद्रनाथन ने बताया कि प्राथमिक जांच के आधार पर पता चला है कि अभि काफी दिनों से छात्रा को परेशान कर रहा था. पुलिस उसकी तलाश में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola