कोलकाता नगर निगम चुनाव प्रचार समाप्त, कल मतदान
Updated at : 16 Apr 2015 5:25 PM (IST)
विज्ञापन

अजय विद्यार्थी कोलकाता. कोलकाता नगर निगम चुनाव के पहले छिटपुट अशांति के बीच गुरुवार की शाम तीन बजे चुनाव प्रचार समाप्त हुआ. 18 अप्रैल, शनिवार को कोलकाता नगर के 144 वार्ड के लिए मतदान होगा. कोलकाता के 30 वार्डो के 535 बूथों को संवेदनशील घोषित किया गया है. 18 अप्रैल को कोलकाता के 144 वार्डो […]
विज्ञापन
अजय विद्यार्थी
कोलकाता. कोलकाता नगर निगम चुनाव के पहले छिटपुट अशांति के बीच गुरुवार की शाम तीन बजे चुनाव प्रचार समाप्त हुआ. 18 अप्रैल, शनिवार को कोलकाता नगर के 144 वार्ड के लिए मतदान होगा. कोलकाता के 30 वार्डो के 535 बूथों को संवेदनशील घोषित किया गया है.
18 अप्रैल को कोलकाता के 144 वार्डो के लिए कुल मतदाताओं की संख्या 37 लाख, 42 हजार 19 है. मतदान के लिए राज्य चुनाव आयोग ने 4704 बूथ तथा 1516 मतदान केंद्र का गठन किया है. कुल 1077 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. मतदान सुबह सात बजे से शाम तीन बजे तक होगा. चुनाव के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गयी है, हालांकि मतदान के दौरान केंद्रीय वाहिनी की तैनाती होगी या नहीं. इसे लेकर अभी तक अनिश्चितता बनी हुई है. 25 अप्रैल को दमदम सहित राज्य के 92 नगरपालिकाओं के चुनाव हैं. चुनाव परिणाम एक साथ 28 अप्रैल को घोषित किये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




