जापानी पर्यटक के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पांच गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jan 2015 11:31 PM
कोलकाता : बिहार के गया जिले में एक जापानी पर्यटक को कथित तौर एक महीने तक बंधक बनाने और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आज यहां बताया कि पांचों व्यक्तियों में दो भाई थे. इनमें से तीन को कोलकाता […]
कोलकाता : बिहार के गया जिले में एक जापानी पर्यटक को कथित तौर एक महीने तक बंधक बनाने और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आज यहां बताया कि पांचों व्यक्तियों में दो भाई थे. इनमें से तीन को कोलकाता से और दो को गया में गिरफ्तार किया गया.
कोलकाता पुलिस के विशेष आयुक्त (अपराध) पल्लब कांति घोष ने बताया कि महिला के उसके घर रवाना होने से पहले शहर की पुलिस के अन्वेषण विभाग ने शिनाख्त परेड कराई थी. घोष ने बताया कि 26 दिसंबर को पार्क स्टरीट पुलिस थाना में महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद पहली गिरफ्तारी वसीम खान नाम के आरोपी की हुई, उसे कोलकाता से गिरफ्तार किया गया.
वसीम धारा प्रवाह जापानी भाषा बोलता है और उसने 20 नवंबर को जापानी महिला से दोस्ती कर ली थी जिसके बाद वह उसे गया ले गया. गया में वसीम ने कथित तौर पर उसका यौन शोषण किया और उसे जावेद खान तथा साजिद खान :दोनों भाई: के हवाले करने से पहले उसके बैंक खाते से 70,000 रुपए की रकम भी निकाली थी. इन्होंने 26 नवंबर से दिसंबर अंत तक पीडिता के साथ बार बार बलात्कार किया.
घोष के मुताबिक बाद में आरोपियों ने महिला को वाराणसी जाने वाली एक बस में बिठा दिया जहां पीडिता अपने कुछ दोस्तों के संपर्क में आई और उसने कोलकाता के जापानी वाणिज्य दूतावास में भी संपर्क किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










