नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल सश्रम कारावास की सजा हुई

Published at :28 Feb 2025 10:52 PM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल सश्रम कारावास की सजा हुई

पीड़िता के परिवार को चार लाख रुपये देना होगा मुआवजा

विज्ञापन

पीड़िता के परिवार को चार लाख रुपये देना होगा मुआवजा

कोलकाता. नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी युवक को सिलीगुड़ी अदालत ने 20 साल सश्रम कारावास की सजा सुनायी है. अभियुक्त को 50,000 रुपये जुर्माना भी देना पड़ेगा. जुर्माना नहीं देने पर छह माह सजा की अवधि बढ़ जायेगी. शनिवार को इस मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने यह आदेश दिया. अदालत ने पीड़िता के परिवार को चार लाख रुपये मुआवजा देने का भी फैसला सुनाया है. दोषी युवक का नाम शुभम सिंह (21) है. जानकारी के अनुसार, सिलीगुड़ी के बागडोगरा का रहने वाला शुभम सिंह नाबालिग के साथ लगातार दुष्कर्म कर रहा था. नाबालिक के माता-पिता चाय बागान में मजदूरी करते थे. पीड़िता के अकेले होने का फायदा उठाकर शुभम उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा. इसी बीच नाबालिग गर्भवती हो गयी. बताया जा रहा है कि अभियुक्त ने नाबालिग का चोरी-चुपके गर्भपात भी करा दिया. इसके बाद वर्ष 2019 में उसने नाबालिग के साथ दोबारा दुष्कर्म किया. पीड़िता ने इस बार घटना की जानकारी परिजनों को दी. परिजनों ने बागडोगरा थाने में शिकायत दर्ज करायी.

बाद में यह मामला सिलीगुड़ी महिला पुलिस थाने को रेफर कर दिया गया. इसके बाद पुलिस ने शुभम को गिरफ्तार कर लिया. मामले की सुनवाई कोर्ट में शुरू हुई.

आठ गवाहों से गवाही लेने के बाद कोर्ट ने शुभम को दोषी करार दे दिया. इसके बाद जज अनीता मेहरोत्रा माथुर ने अभियुक्त को 20 वर्ष सश्रम कारावास और 50,000 रुपये जुर्माने देने की सजा सुनायी. इस संबंध में सरकारी वकील सुनंदा सरकार ने कहा कि कोरोना के कारण सुनवाई में देरी हुई. इस सजा की घोषणा के बाद पीड़िता के परिवार को राहत मिली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola