न बुलाने की परंपरा सीएम ने शुरू की थी : दिलीप
Updated at : 14 Feb 2020 2:51 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : इस्ट-वेस्ट मेट्रो के उद्घाटन को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. राज्य के कई मंत्रियों ने आरोप लगाये हैं कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आमंत्रित नहीं किया गया है. लिहाजा वह उद्घाटन समारोह से दूर रहीं. हालांकि मेट्रो रेल की ओर से कहा गया है कि नियमानुसार […]
विज्ञापन
कोलकाता : इस्ट-वेस्ट मेट्रो के उद्घाटन को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. राज्य के कई मंत्रियों ने आरोप लगाये हैं कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आमंत्रित नहीं किया गया है. लिहाजा वह उद्घाटन समारोह से दूर रहीं.
हालांकि मेट्रो रेल की ओर से कहा गया है कि नियमानुसार आमंत्रित किया गया है. प्रोटोकाल के तहत स्थानीय विधायक, सासंद और मेयर को आमंत्रित किया गया है. हालांकि मुख्यमंत्री को आमंत्रण क्यों नहीं दिया गया, इस बात को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज रही.
जानकारी के अनुसार रेल मंत्री पीयूष गोयल के विशेष अनुरोध पर नवान्न में मुख्यमंत्री के दफ्तर में आमंत्रण पत्र दिया गया था. मंत्री के अनुरोध पर गुरुवार को मेट्रो रेल के सह महाप्रबंधक प्रत्यूष घोष खुद नवान्न जाकर मुख्यमंत्री के सचिव को आमंत्रण पत्र दिये. शुरू से ही इस परियोजना को लेकर दिक्कतें आ रही थीं.
पहले जमीन को लेकर संकट आया, जिसे दूर करके फेज-वन का काम पूरा हुआ. इसके बाद उसके उद्घाटन को लेकर समस्या हो रही थी. आखिरकार गुरुवार को इसका उद्घाटन हुआ. इस परियोजना में 74 फीसदी खर्च रेल दे रही है, तो बाकी 26 फीसदी राज्य के नगर विकास मंत्रालय से वहन किया गया है.
राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने मुख्यमंत्री को आमंत्रण नहीं देने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और राज्य के लिए अपमानजनक बताया है. इस पर चुटकी लेते हुए प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि इस परंपरा की शुरुआत तो खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने की थी.
दिलीप घोष ने कहा कि जब वह रेल मंत्री थी, तो उस वक्त वह मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को कभी आमंत्रित नहीं की थी.
इसके अलावा राज्य सरकार की ओर से विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण के वक्त किसी विरोधी दल के नेता को नहीं बुलाया जाता है. आज वे लोग किस मुंह से कह रहे हैं कि इससे मुख्यमंत्री का अपमान हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




