अवैध संबंध का आरोप लगा पत्नी पर फेंका एसिड

Updated at : 14 Feb 2020 2:19 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध संबंध का आरोप लगा पत्नी पर फेंका एसिड

कसबा इलाके के बीबी चटर्जी स्ट्रीट की घटना बेटे के स्कूल में गयी थी पीड़िता एमआर बांगुर अस्पताल में पीड़ित महिला का चल रहा इलाज कोलकाता : एक सिरफिरे शख्स ने अवैध संबंध रखने का आरोप लगाकर पत्नी पर एसिड फेंक कर उसे घायल कर दिया. घटना कसबा इलाके के बीबी चटर्जी स्ट्रीट में गुरुवार […]

विज्ञापन

कसबा इलाके के बीबी चटर्जी स्ट्रीट की घटना

बेटे के स्कूल में गयी थी पीड़िता
एमआर बांगुर अस्पताल में पीड़ित महिला का चल रहा इलाज
कोलकाता : एक सिरफिरे शख्स ने अवैध संबंध रखने का आरोप लगाकर पत्नी पर एसिड फेंक कर उसे घायल कर दिया. घटना कसबा इलाके के बीबी चटर्जी स्ट्रीट में गुरुवार सुबह हुई है.
कसबा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. दबोचे गये आरोपी का नाम जयंत दास (28) है. पीड़िता को इलाज के लिए एमआर बांगुर अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस को प्राथमिक बयान में पीड़िता ने बताया कि वह अपने पांच वर्षीय बेटे को टिफिन टाइम में दूध पिलाने स्कूल गयी थी. अचानक वहां जयंत पहुंच गया और उसे अपशब्द कहते हुए जेब से स्क्रू ड्राइवर निकालकर जानलेवा हमला कर दिया.
इस हमले में वह बुरी तरह से जख्मी हो गयी. इससे भी पति का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो वहां से भागते समय उसके पति ने उस पर एसिड फेंक दिया और भागने लगा. उसकी चीख सुनकर आसपास के लोगों ने पति को पकड़ लिया. इसके बाद कसबा थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. पुलिस ने आरोपी जयंत दास को गिरफ्तार कर लिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola