दुर्गापुर स्टील प्लांट ने जनवरी-2020 में हासिल किया सर्वश्रेष्ठ का रिकॉर्ड

दुर्गापुर : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की दुर्गापुर स्थित इकाई दुर्गापुर स्टील प्लांट (डीएसपी) जो हमेशा अपनी उम्मीदों पर खरा उतरा है, जनवरी 2020 में रिकॉर्ड आंकड़ों के साथ उत्पादन के लगभग सभी क्षेत्रों में बेहतरी हासिल की है. ब्लेंड मिक्स (106%), सिंटर प्लांट (100%), सेक्शन मिल (100%) और मर्चेंट मिल (104%) के […]
दुर्गापुर : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की दुर्गापुर स्थित इकाई दुर्गापुर स्टील प्लांट (डीएसपी) जो हमेशा अपनी उम्मीदों पर खरा उतरा है, जनवरी 2020 में रिकॉर्ड आंकड़ों के साथ उत्पादन के लगभग सभी क्षेत्रों में बेहतरी हासिल की है. ब्लेंड मिक्स (106%), सिंटर प्लांट (100%), सेक्शन मिल (100%) और मर्चेंट मिल (104%) के क्षेत्रों में एपीपी लक्ष्य प्राप्त किए गए. इसी तरह बीआरसी, मर्चेंट मिल और फिनिश्ड स्टील के उत्पादन में अब तक का सबसे अच्छा मासिक उत्पादन प्राप्त किया गया.
एक बार फिर से उत्कृष्टता के पथ पर अग्रसर होते हुए जनवरी महीने में भी ओवेन पुशिंग, ब्लेंड मिक्स, हॉट मेटल, क्रूड स्टील, कॉन्टिन्यूअस कास्टिंग, ब्लूम-कम-राउंड कॉस्टर (बीआरसी), एमएसएम, सैलेबल स्टील और स्पेशल स्टील्स में सर्वश्रेष्ठ उत्पादन के आंकड़े दर्ज किए गए. गौरतलब हो कि मर्चेंट मिल के आंकड़े के अनुसार जनवरी माह 2020 में सबसे अच्छा मासिक उत्पादन 33,252 टन का दर्ज किया है. जबकि बीते मार्च 2007 में पिछला सर्वश्रेष्ठ मासिक उत्पादन 33,217 टन दर्ज किया गया था.
इस ख़ुशी के मौके पर आईएसपी के सीईओ के साथ डीएसपी और एएसपी के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे एवी कमलाकर और डीएसपी के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने शनिवार को संयंत्र की विभिन्न इकाइयों का दौरा किया और जनवरी-20 में एपीपी लक्ष्यों को पूरा करने के लिए टीम डीएसपी को बधाई दी.
श्री कमलाकर ने डीएसपी सामूहिकता के बारे में बताते हुए कहा कि आने वाले दिनों में डीएसपी सामूहिकता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की मैं कामना करता हूं. उन्होंने कहा कि जनवरी 2020 में 2,06,515 टन सलबले स्टील के सर्वश्रेष्ठ मासिक डिस्पैच को रिकॉर्ड किया गया है. वर्ष 2018-19 में इसी अवधि में निर्यात प्रेषण के बनाए गए 2,74,800 टन का अंतिम रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए वर्तमान वित्तीय वर्ष (जनवरी’20 तक)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




