राज्यपाल ने रेड रोड पर फहराया तिरंगा

Updated at : 28 Jan 2020 2:44 AM (IST)
विज्ञापन
राज्यपाल ने रेड रोड पर फहराया तिरंगा

कोलकाता : राजपथ यानी रेड रोड पर रविवार को 71वां गणतंत्र दिवस समारोह कड़ी सुरक्षा के बीच मनाया गया. राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने तिरंगा फहराया. इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी उपस्थित थीं. इस अवसर पर बीएसएफ, सीआइएसएफ, पश्चिम बंगाल पुलिस और कोलकाता सशस्त्र पुलिस ने परेड निकाली. राज्य सरकार के विभिन्न विभागों की झांकियां […]

विज्ञापन

कोलकाता : राजपथ यानी रेड रोड पर रविवार को 71वां गणतंत्र दिवस समारोह कड़ी सुरक्षा के बीच मनाया गया. राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने तिरंगा फहराया. इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी उपस्थित थीं.

इस अवसर पर बीएसएफ, सीआइएसएफ, पश्चिम बंगाल पुलिस और कोलकाता सशस्त्र पुलिस ने परेड निकाली. राज्य सरकार के विभिन्न विभागों की झांकियां भी इसमें प्रदर्शित की गयी, जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की महत्वाकांक्षी कन्याश्री, रूपश्री, स्वास्थ्य साथी जैसी परियोजनाओं ने लोगों का ध्यानाकर्षण किया.
समारोह के दौरान विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग झांकियां और कार्यक्रम प्रस्तुत किये, जिसमें संगीत, नृत्य आदि शामिल था.जल संरक्षण के लिए ममता बनर्जी द्वारा शुरू की गयी परियोजना ‘जल धरो जल भरो’ के महत्व को रेखांकित करती बड़ी झांकी भी निकाली गयी थी.
समारोह के दौरान पर्वतीय, सुंदरवन और जंगलमहल से लोक कलाकारों ने अपनी नृत्य प्रस्तुति से लोगों को मुग्ध किया. राज्य मंत्रिमंडल के कई और सदस्य भी समारोह में मौजूद थे. उत्कृष्ट काम करने वाले पुलिस अधिकारियों को इस दौरान सेवा मेडल दिया गया. रेड रोड पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल का अभिवादन भी किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola