चुनाव के पहले कोलकाता नगर निगम में बंपर भर्ती

Updated at : 26 Jan 2020 2:12 AM (IST)
विज्ञापन
चुनाव के पहले कोलकाता नगर निगम में बंपर भर्ती

कोलकाता : कोलकाता नगर निगम के चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है. इससे पहले स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारियों की नियुक्ति की जायेगी. सूत्रों से मिली खबर के अनुसार डेपुटी मैनेजर (स्वास्थ्य) के पद पर 13, स्वास्थ्य सहायक के 12 पदों पर शीघ्र नियुक्ति होगी. वे बोरो व वार्ड स्तर पर स्वास्थ्य सेवा सहायक […]

विज्ञापन

कोलकाता : कोलकाता नगर निगम के चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है. इससे पहले स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारियों की नियुक्ति की जायेगी.

सूत्रों से मिली खबर के अनुसार डेपुटी मैनेजर (स्वास्थ्य) के पद पर 13, स्वास्थ्य सहायक के 12 पदों पर शीघ्र नियुक्ति होगी. वे बोरो व वार्ड स्तर पर स्वास्थ्य सेवा सहायक के रूप में काम करेंगे. इससे पहले कोलकाता नगर निगम के 1300 खाली पदों पर नियुक्ति का फैसला लिया गया था. इसके अलावा वाहन चालक, मजदूर, सुपरवाइजर के पद पर भी नियुक्ति होगी. कोलकाता नगर निगम के इस प्रस्ताव को नगर व शहरी विकास मंत्रालय की मंजूरी मिल गयी है.

कोलकाता शहर को और साफ-सुथरा रखने के लिए मेयर फिरहाद हकीम को ममता बनर्जी ने निर्देश दिया था. उसे पूरा करने के लिए ठोस कचरा के निपटारे के लिए 3500 खाली पदों पर भी नियुक्ति होगी. जब तक नियुक्ति नहीं हो जाती, तब तक निगम ठेका पर काम करवायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola