बगदाद में अमेरिकी दूतावास और एयरबेस के पास रॉकेट हमला, कोई हताहत नहीं
Updated at : 05 Jan 2020 2:07 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : ईरान के जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या के बाद मध्य पूर्व में तनाव बढ़ता जा रहा है. शनिवार की रात इराक की राजधानी बगदाद के ग्रीन जोन में कात्युशा रॉकेट से हमला किया गया. यह रॉकेट अमेरिकी दूतावास के नजदीक गिरा. इसके अलावा उत्तरी इराक में मौजूद अमेरिकी एयरबेस पर भी रॉकट दागा […]
विज्ञापन
कोलकाता : ईरान के जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या के बाद मध्य पूर्व में तनाव बढ़ता जा रहा है. शनिवार की रात इराक की राजधानी बगदाद के ग्रीन जोन में कात्युशा रॉकेट से हमला किया गया. यह रॉकेट अमेरिकी दूतावास के नजदीक गिरा. इसके अलावा उत्तरी इराक में मौजूद अमेरिकी एयरबेस पर भी रॉकट दागा गया है.
इन हमलों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. ये रॉकेट ऐसे वक्त में दागे गये, जब शुक्रवार को ही ईरान ने अमेरिका को बदले की धमकी दी थी. इस रॉकेट अटैक को उसी से जोड़ कर देखा जा रहा है.दरअसल, अमेरिका ने इराक में एयर स्ट्राइक किया था, जिसमें ईरान के कुद्स फोर्स के चीफ जनरल कासिम सुलेमानी की मौत हो गयी थी. यह हमला तब किया गया था जब सुलेमानी बगदाद स्थित एयरपोर्ट जा रहे थे.
सुलेमानी की मौत से गुस्साये ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खोमैनी ने अमेरिका से बड़ा बदला लेने का संकल्प लिया था. न्यूज एजेंसी के मुताबिक ग्रीन जोन में जहां रॉकेट दागा गया है, वहां कई देशों के दूतावास मौजूद हैं. दूसरा अटैक उत्तरी इराक के बलाड एयरबेस में हुआ, जहां बड़ी संख्या में अमेरिकी सैनिक मौजूद हैं. उधर, कोलकाता में तेल की कीमतें बढ़ने की आशंका में पेट्रोल पंपों पर ईंधन लेने के लिए लोगों की भीड़ दिखी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




