दक्षिण बंगाल में आज हो सकती है बारिश, महानगर के तापमान में और होगी गिरावट

कोलकाता : अलीपुर स्थित मौसम विभाग ने गरुवार को पश्चिमी जिलों में बारिश की संभावना जतायी है. अगले 24 घंटों में मुख्य रूप से बीरभूम, बांकुड़ा, मुर्शिदाबाद और पश्चिम बर्दवान में बारिश हो सकती है. हालांकि, दक्षिण बंगाल के अन्य जिलों में दोपहर दो बजे से बारिश शुरू हो जायेगी. दूसरी ओर, उत्तर बंगाल में […]
कोलकाता : अलीपुर स्थित मौसम विभाग ने गरुवार को पश्चिमी जिलों में बारिश की संभावना जतायी है. अगले 24 घंटों में मुख्य रूप से बीरभूम, बांकुड़ा, मुर्शिदाबाद और पश्चिम बर्दवान में बारिश हो सकती है. हालांकि, दक्षिण बंगाल के अन्य जिलों में दोपहर दो बजे से बारिश शुरू हो जायेगी.
दूसरी ओर, उत्तर बंगाल में सिक्किम और दार्जिलिंग में बर्फबारी की संंभावना है. गौरतलब है कि उत्तर पश्चिम से राज्य में ठंडी हवा प्रवेश कर रही है. आगामी चार जनवरी तक कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. मौसम विभाग के मुताबिक पांच जनवरी से बारिश की स्थिति में सुधार के बाद महानगर के तापमान में और गिरावट होगी.
गरुवार को महानगर का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है. वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम यानी 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. महानगर में अगले 24 घंटों तक अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा. वहीं, न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




