कोलकाता में पारा 11.7 डिग्री

Updated at : 20 Dec 2019 2:26 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता में पारा 11.7 डिग्री

24 घंटे में तापमान में चार डिग्री की गिरावट सभी जिलों में कड़ाके की ठंड कोलकाता :महानगर समेत पूरे राज्य में ठंड ने दस्तक दे दी है. लंबे इंतजार के बाद पिछले दो दिनों से तापमान में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है. पिछले 48 घंटे में महानगर का तापमान साढ़े छह डिग्री सेल्सियस तक […]

विज्ञापन

24 घंटे में तापमान में चार डिग्री की गिरावट

सभी जिलों में कड़ाके की ठंड
कोलकाता :महानगर समेत पूरे राज्य में ठंड ने दस्तक दे दी है. लंबे इंतजार के बाद पिछले दो दिनों से तापमान में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है. पिछले 48 घंटे में महानगर का तापमान साढ़े छह डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क चुका है. अलीपुर मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि राज्य के 11 जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी.
मौसम विभाग ने शीत लहर की चेतावनी देते हुए लोगों को सतर्क किया है. वहीं, गुरुवार को कोलकाता का न्यूनतम 11.7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो स्वाभाविक से तीन डिग्री सेल्सियस कम है.
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को तापमान में और भी गिरावट आने की संभावना है. मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को महानगर का तापमान 10 डिग्री से कम हो सकता है. अधिकारी ने बताया कि जिस रफ्तार में तापमान में गिरावट हो रही है उसे देख यही लगता है कि 25 दिसंबर यानी क्रिसमस से पहले पारा और लुढ़केगा. जिलों में भी सर्द हवाओं के साथ कनकनाती ठंड शुरू हो गयी है.
मौसम विभाग के मुताबिक इस दिन दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंडहार्बर में पारा 11.2 डिग्री, कैनिंग में 11.4 डिग्री, वहीं, मेदिनीपुर में 12 डिग्री, दीघा में 10.8 डिग्री, उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर में पारा 10.3 डिग्री, बांकुड़ा में 9.5 डिग्री, हुगली में 12.5 डिग्री, बर्दवान में 9.3 डिग्री, पानागढ़ में 7.6 डिग्री, श्रीनिकेतन में 7.8 डिग्री, आसनसोल में 9.2 डिग्री, कलाईकुंडा में 9.8 डिग्री, कूचबिहार में 9.7 डिग्री, मालदा में 10.3 डिग्री, सिलीगुड़ी में 9.4 डिग्री और दार्जिलिंग में तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गयी.
गौरतलब हो कि विगत मंगलवार तक कोलकाता का तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस तक था, जो बुधवार को अचानक तीन डिग्री लुढ़क कर 15.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. इसके पश्चात बुधवार की तुलना में गुरुवार को तापमान में लगभग चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी है और यह 11.9 डिग्री तक पहुंच गया. मात्र 24 घंटे में अचानक चार डिग्री की गिरावट ने सभी को चौंका दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola