पांच ट्रेनें और 25 बसें कीं आग के हवाले

हावड़ा/कोलकाता : नागरिकता (संशोधन) कानून के खिलाफ भड़की हिंसा ने पूरे राज्य को अपनी गिरफ्त में ले लिया है. राज्य में लगातार दूसरे दिन शनिवार को हिंसक प्रदर्शन हुए. इस दौरान करीब पांच ट्रेनों एवं तीन रेलवे स्टेशनों को आग के हवाले कर दिया गया और कम से कम 25 बसें भी फूंक दी गयीं. […]
हावड़ा/कोलकाता : नागरिकता (संशोधन) कानून के खिलाफ भड़की हिंसा ने पूरे राज्य को अपनी गिरफ्त में ले लिया है. राज्य में लगातार दूसरे दिन शनिवार को हिंसक प्रदर्शन हुए. इस दौरान करीब पांच ट्रेनों एवं तीन रेलवे स्टेशनों को आग के हवाले कर दिया गया और कम से कम 25 बसें भी फूंक दी गयीं. करोड़ों रुपये की सार्वजनिक संपत्ति या तो नष्ट कर दी गयीं या भीड़ द्वारा लूट ली गयीं. मुर्शिदाबाद जिले के कृष्णपुर स्टेशन पर कई खाली ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया गया.
इसके अलावा लालगोला स्टेशन पर रेल पटरियों पर तोड़फोड़ की गयी. प्रदर्शनकारियों ने मुर्शिदाबाद के सुजनीपारा स्टेशन पर भी तोड़फोड़ की और पड़ोसी मालदा जिले में हरिशचंद्रपुर में रेल पटरियों पर आगजनी की. हावड़ा के डोमजूर थाना अंतर्गत गरफा मोड़ पर प्रदर्शनकारियों ने एक-एक कर 25 बसों को आग के हवाले कर दिया. ट्रैफिक बूथ में भी आग लगा दी गयी. पुलिस पर जमकर पत्थर फेंके गये.
प्रदर्शनकारियों ने बेखौफ हवाई फायरिंग भी की. पूरा इलाका रणक्षेत्र में बदल गया. घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस पहुंची. रैफ और काम्बैट फोर्स को भी उतारा गया, लेकिन प्रदर्शनकारियों के सामने पूरी पुलिस फोर्स बौनी साबित हुई. पथराव में कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गये. चार घंटे से अधिक समय तक कोना एक्सप्रेस-वे पूरी तरह बंद रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




