कोलकाता : पॉलीथिन बैग सप्लाई करनेवाले को पकड़वाने पर मिलेगा "2000 इनाम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Dec 2019 8:39 AM

विज्ञापन

अनूठा अभियान. प्लास्टिक बैग पर रोक के लिए निगम की नयी योजना मेयर ने दक्षिण कोलकाता के चेतला बाजार के दुकानदारों को किया जागरूक कोलकाता : कोलकाता में प्लास्टिक के बैग का कम से कम इस्तेमाल करने के लिए कोलकाता नगर निगम ने नयी योजना बनायी है, ताकि आम आदमी को प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं […]

विज्ञापन
अनूठा अभियान. प्लास्टिक बैग पर रोक के लिए निगम की नयी योजना
मेयर ने दक्षिण कोलकाता के चेतला बाजार के दुकानदारों को किया जागरूक
कोलकाता : कोलकाता में प्लास्टिक के बैग का कम से कम इस्तेमाल करने के लिए कोलकाता नगर निगम ने नयी योजना बनायी है, ताकि आम आदमी को प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने के लिए जागरूक किया जा सके. 40 माइक्रोन से कम पॉलीथिन का इस्तेमाल न हो, इसके लिए मेयर फिरहाद हकीम ने रविवार को चेतला बाजार इलाके में अभियान चला कर लोगों को जागरूक किया.
मेयर ने दक्षिण कोलकाता के चेतला बाजार में प्लास्टिक बैग बंद करवाने को लेकर बताया कि पर्यावरण को बचाने के लिए हमें सबसे पहले प्लास्टिक के इस्तेमाल को बंद करवाना होगा. इसलिए हम दुकानदारों से अपील कर रहे हैं कि अगर कोई यहां आपको प्लास्टिक का बैग सप्लाई करने आये तो हमें बताएं, हम उनको पकड़ेंगे और पकड़वाने वाले दुकानदारों को 2000 रुपये का इनाम दिया जायेगा. इसके साथ ही एक सेल्फ हेल्प ग्रुप द्वारा बनाये गये कपड़ों के बैग का इस्तेमाल आम लोगों से करने को कहा गया. ये बैग आज से दुकानदारों के पास से नियमित रूप से मात्र पांच रुपये में खरीद सकते हैं. मेयर ने रास्ते में पड़े प्लास्टिक के थैले और कचरा भी साफ़ किया और निवेदन किया कि रास्ते में कोई कचरा ना फेंके.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola