सांतरागाछी-कोयम्बटूर के बीच स्पेशल ट्रेन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Nov 2019 1:28 AM
कोलकाता : यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे ने सांतरागाछी-कोयंबटूर-सांतरागाछी वाया कटपडी के बीच चार जोड़ी साप्ताहिक सुविधा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. ट्रेन प्रत्येक बुधवार (चार दिसंबर से 25 दिसंबर तक) को सांतरागाछी से रवाना होगी और वापसी में प्रत्येक शुक्रवार को कोयंबटूर से (छह दिसंबर से 27 […]
कोलकाता : यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे ने सांतरागाछी-कोयंबटूर-सांतरागाछी वाया कटपडी के बीच चार जोड़ी साप्ताहिक सुविधा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. ट्रेन प्रत्येक बुधवार (चार दिसंबर से 25 दिसंबर तक) को सांतरागाछी से रवाना होगी और वापसी में प्रत्येक शुक्रवार को कोयंबटूर से (छह दिसंबर से 27 दिसंबर तक) रवाना होगी.
80823 सांतरागाछी-कोयंबटूर स्पेशल रात 9.50 बजे सांतरागाछी से रवाना होकर शुक्रवार दोपहर 2.25 बजे कोयंबटूर पहुंचेगी और वापसी में, 80824 कोयंबटूर-सांतरागाछी साप्ताहिक स्पेशल रात 9.45 बजे कोयंबटूर से रवाना होकर रविवार सुबह 08.45 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी. ट्रेन में दो एसी-2 टीयर, चार एसी -3 टीयर, 12 स्लीपर क्लास और दो जनरल सेकेंड क्लास के कोच उपलब्ध रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










