बच्ची ने खेल-खेल में चला दी टोटो, मासूम की मौत

कोलकाता : विधाननगर के न्यूटाउन थानांतर्गत एक्शन एरिया वन के रोहोरा हाइट के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ है. पिता के टोटो पर बैठी पांच साल की बच्ची ने खेल-खेल में टोटो में चाबी लगाकर घुमा दी और फिर एक्सीलरेटर दबा दिया. इसके चलते पास से अपनी मां की उंगली पकड़ कर चल रहा ढाई […]
कोलकाता : विधाननगर के न्यूटाउन थानांतर्गत एक्शन एरिया वन के रोहोरा हाइट के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ है. पिता के टोटो पर बैठी पांच साल की बच्ची ने खेल-खेल में टोटो में चाबी लगाकर घुमा दी और फिर एक्सीलरेटर दबा दिया. इसके चलते पास से अपनी मां की उंगली पकड़ कर चल रहा ढाई साल का मासूम टोटो की चपेट में आ गया. उसके सिर पर गंभीर चोट लग गयी. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मामले में टोटो मालिक अजय राय को गिरफ्तार कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




