पश्चिम बंगाल के मंत्री सोभनदेब चटोपाध्याय के साथ मारपीट, पुलिस के पास पहुंचा मामला

Updated at : 13 Nov 2019 7:40 AM (IST)
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के मंत्री सोभनदेब चटोपाध्याय के साथ मारपीट, पुलिस के पास पहुंचा मामला

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के मंत्री सोभनदेब चटोपाध्याय के साथ मारपीट की खबर आयी है. तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री सोभनदेब चटोपाध्याय ने मंगलवार आरोप लगाया कि उनकी पार्टी की ही नेता व सांसद माला रॉय के समर्थकों ने उनके साथ मार-पीट की है. चटोपाध्याय ने कहा कि कोलकाता […]

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के मंत्री सोभनदेब चटोपाध्याय के साथ मारपीट की खबर आयी है. तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री सोभनदेब चटोपाध्याय ने मंगलवार आरोप लगाया कि उनकी पार्टी की ही नेता व सांसद माला रॉय के समर्थकों ने उनके साथ मार-पीट की है.

चटोपाध्याय ने कहा कि कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के दौरान कहासुनी होने के बाद रॉय के समर्थकों ने उनकी पिटाई कर दी. हालांकि, रॉय ने इन आरोपों को खारिज किया है. उन्होंने भी पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है. साहनगर रोड पर हुई इस कथित घटना के बाद चट्टोपाध्याय के समर्थकों ने रासबिहारी एवेन्यू जाने वाला रास्ता अवरुद्ध कर दिया. इससे वहां भयंकर जाम की स्थिति बन गयी.

वहीं रॉय के समर्थकों ने टॉलीगंज पहाड़ी पर भी रास्ता अवरुद्ध कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola