आज से बंगाल में गुटखा और पान मसाला पर प्रतिबंध

Updated at : 07 Nov 2019 1:27 AM (IST)
विज्ञापन
आज से बंगाल में गुटखा और पान मसाला पर प्रतिबंध

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में गुरुवार से गुटका व पान मसाला पर प्रतिबंध लागू हो जायेगा. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने 25 अक्तूबर को अधिसूचना जारी कर सात नवंबर 2019 से एक साल तक गुटका व पान मसाला के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी. इस अधिसूचना के अनुसार तंबाकू व निकोटिन […]

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में गुरुवार से गुटका व पान मसाला पर प्रतिबंध लागू हो जायेगा. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने 25 अक्तूबर को अधिसूचना जारी कर सात नवंबर 2019 से एक साल तक गुटका व पान मसाला के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी.

इस अधिसूचना के अनुसार तंबाकू व निकोटिन वाले गुटखा और पान मसाले के निर्माण, भंडारण, वितरण या बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. इन पदार्थों पर अधिसूचना के अनुसार सात नवंबर से एक साल के लिए प्रतिबंध लगा रहेगा.
ग्लोबल एडल्ट टोबैको सर्वे-दो की रिपोर्ट के अनुसार पश्चिम बंगाल में 20.1 प्रतिशत लोग बिना धुआंवाले तंबाकू का उपयोग करते हैं. इनमें 22.8 प्रतिशत पुरुष और 17.2 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं.
इस दौरान तंबाकू व निकोटिन वाले गुटखा और पान मसाले के निर्माण, भंडारण, वितरण या बिक्री पर रोक रहेगी. उल्लेखनीय है कि सार्वजनिक स्वास्थ्य के खतरे को देखते हुए इस वर्ष गांधी जयंती पर राजस्थान में तंबाकू, निकोटीन, मैग्नीशियम कार्बोनेट और खनिज तेल वाले पान मसाले पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.
इसी तरह नेशनल टोबैको टेस्टिंग लेबोरेटरी की रिपोर्ट के बाद बिहार ने पान मसाला के 15 ब्रांडों के निर्माण, भंडारण, ढुलाई और बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है. इसी तरह से उत्तराखंड सरकार ने भी पिछले महीने तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा और पान मसाले पर प्रतिबंध लगा दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola