ePaper

पश्चिम बंगाल : धारा 370 व 35ए हटाने के पक्ष में प्रधानमंत्री को भेजे गये हजारों खत

Updated at : 21 Oct 2019 11:10 PM (IST)
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल : धारा 370 व 35ए हटाने के पक्ष में प्रधानमंत्री को भेजे गये हजारों खत

कोलकाता : जम्मू-कश्मीर से धारा 370 व 35 ए हटाने के पक्ष में सोमवार को देवेंद्र दत्त लेन और कलाकार स्ट्रीट के संगमस्थल पर वार्ड 23 के पार्षद विजय ओझा ने नेतृत्व में शिविर लगाकर अंतरदेशी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हजारों की संख्या में खत भेजा गया. मौके पर पार्षद ओझा ने […]

विज्ञापन

कोलकाता : जम्मू-कश्मीर से धारा 370 व 35 ए हटाने के पक्ष में सोमवार को देवेंद्र दत्त लेन और कलाकार स्ट्रीट के संगमस्थल पर वार्ड 23 के पार्षद विजय ओझा ने नेतृत्व में शिविर लगाकर अंतरदेशी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हजारों की संख्या में खत भेजा गया.

मौके पर पार्षद ओझा ने कहा कि एक देश एक कानून को अमलीजामा पहनाने के लिए जम्मू-कश्मीर से 370 व 35ए हटाना बेहद जरूरी था, जिसे हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह साहसपूर्वक किया.

भाजपा जोड़ासांकू मंडल मध्य के अध्यक्ष पंकज नाहटा ने कहा कि भारत सरकार के ऐतिहासिक व अभूतपूर्व निर्णय के समर्थन वार्ड 23 में पत्र प्रेषित कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भारी संख्या में साधारण जनता ने स्वेच्छा से हस्ताक्षर कर प्रधानमंत्री को खत भेजा. भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola