कोलकाता की मिठाइयों में दिखेगा चंद्रयान-2
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Oct 2019 9:13 PM
कोलकाता : दुर्गा पूजा के पंडालों में चंद्रयान-2 और बालाकोट एयर स्ट्राइक की थीम के बाद मिठाइयों के लिए देश भर में प्रसिद्ध पश्चिम बंगाल में चंद्रयान-2 व कश्मीर में शांति के संदेश देते बोट की मिठाइयां लोगों को लुभायेंगी. प्रसिद्ध मिष्ठान दुकान गोकुलश्री ने इस दीपावली के अवसर पर चंद्रयान -2 और कश्मीर के […]
कोलकाता : दुर्गा पूजा के पंडालों में चंद्रयान-2 और बालाकोट एयर स्ट्राइक की थीम के बाद मिठाइयों के लिए देश भर में प्रसिद्ध पश्चिम बंगाल में चंद्रयान-2 व कश्मीर में शांति के संदेश देते बोट की मिठाइयां लोगों को लुभायेंगी.
प्रसिद्ध मिष्ठान दुकान गोकुलश्री ने इस दीपावली के अवसर पर चंद्रयान -2 और कश्मीर के बोट की मिठाइयां तैयार की हैं. गोकुल श्री के कारोबार विकास अधिकारी केशव कुमार ने प्रभात खबर को बताया कि वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-2 के माध्यम से अंतरिक्ष जगत में भारत की विश्व भर में साख स्थापित की है.
अंतरिक्ष जगत में वैज्ञानिकों ने उंचाइयों को छुआ है. दुर्भाग्यवश चंद्रयान-2 का प्रयोग पूरी तरह से सफल नहीं हुआ है, लेकिन वे लोग मिठाइ के माध्यम से चंद्रयान-2 को चंद्रमा पर लैडिंग दिखा रहे हैं और लोगों के सपने को साकार करने के कोशिश कर रहे हैं.
इस तरह से मोदी सरकार ने कश्मीर में धारा 370 हटा कर शांति लाने की कोशिश की है. कश्मीर में शांति को दर्शाने के लिए श्रीनगर के डल लेक के बोट को दर्शाती हुई मिठाई बनायी है, जो विश्व को शांति का संदेश देगी. उन्होंने कहा, दीपावली हमलोगों का बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार है. इसमें हम खुशियां बंटाते हैं, लेकिन खुशियां के साथ-साथ ये मिठाइयां शांति का संदेश दे रही हैं.
उन्होंने कहा कि इन मिठाइयों को बनाने में लगभग 10-15 कलाकार जुटे हुए हैं तथा इनके निर्माण में चॉकलेट और मिठाइ बनाने वाले पदार्थों का इस्तेमाल किया गया है. ये मिठाइयां गोकुलश्री के अलीपुर एवं एजेसी बोस रोड स्थित आउटलेट पर मिलेंगी तथा अभी से इनकी काफी मांग हैं.
उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष उन लोगों ने पद्यावती के जेवर को मिठाइयों के माध्यम से उतारा था. प्रत्येक वर्ष कुछ न कुछ थीम के आधार पर मिठाइयां बनाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










