राजमार्ग-6 पर जाने के लिए बनाये नये रूट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

हावड़ा : टाला ब्रिज पर तीन टन से अधिक वजन वाले वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने के बाद मंगलवार को हावड़ा सिटी पुलिस की ओर से छोटे वाहनों के लिए एक रूट मैप तैयार किया गया है, जो छोटे वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग-6 से होते हुए हुगली, आसनसोल, कोलाघाट जाना चाहते हैं, उनके लिए पुराने […]
विज्ञापन
हावड़ा : टाला ब्रिज पर तीन टन से अधिक वजन वाले वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने के बाद मंगलवार को हावड़ा सिटी पुलिस की ओर से छोटे वाहनों के लिए एक रूट मैप तैयार किया गया है, जो छोटे वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग-6 से होते हुए हुगली, आसनसोल, कोलाघाट जाना चाहते हैं, उनके लिए पुराने रूटों से जाने के लिए कहा गया है. मंगलवार को हावड़ा सिटी पुलिस के डीसी ट्रैफिक अर्नब विश्वास ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बीटी रोड से टाला ब्रिज होते हुए जो वाहन उत्तर कोलकाता या दक्षिण 24 परगना जायेंगे, वे सभी वाहन विशेषकर भारी वाहन द्वितीय ब्रिज से होते हुए हावड़ा में प्रवेश करेंगे.
और सांतरागाछी ब्रिज होते हुए आगे की ओर जायेंगे. ऐसे में करीब नौ हजार वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है. सांतरागाछी ब्रिज का ढलान ज्यादा होने के कारण वहां उतरते समय वाहनों की गति कम हो जाती है, इसलिए जो छोटे वाहनों को उपयोग करते हैं, वे सांतरगाछी ब्रिज का प्रयोग न करके पुराने रूट अर्थात हावड़ा ब्रिज से होकर इएम बाइ पास होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-6 पर पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










