राजीव कुमार की याचिका पर कलकत्ता हाईकोर्ट ने बंद कमरे में की सुनवाई

कोलकाता : कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बुधवार को सारधा चिटफंड घोटाले के मामले में कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार की अग्रिम जमानत अर्जी पर बंद कमरे में सुनवाई की. कुमार के वकील ने इसके लिए अपील की थी जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया. न्यायमूर्ति एस मुंशी और न्यायमूर्ति एस दासगुप्ता की खंडपीठ […]
कोलकाता : कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बुधवार को सारधा चिटफंड घोटाले के मामले में कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार की अग्रिम जमानत अर्जी पर बंद कमरे में सुनवाई की. कुमार के वकील ने इसके लिए अपील की थी जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया.
न्यायमूर्ति एस मुंशी और न्यायमूर्ति एस दासगुप्ता की खंडपीठ ने कुमार की गिरफ्तारी पूर्व जमानत अर्जी के समर्थन में उनके वकीलों की दलीलें केवल उन अधिवक्ताओं की मौजूदगी में सुनीं जो मामले से जुड़े हैं. सुनवाई में उपस्थित रहे एक वकील ने बताया कि पीठ बृहस्पतिवार को एक बार फिर मामले में सुनवाई करेगी. इससे पहले 21 सितंबर को कुमार की गिरफ्तारी पूर्व जमानत याचिका को अलीपुर जिला और सत्र अदालत ने खारिज कर दिया था.
एजेंसी ने कुमार को करोड़ों रुपये के घोटाले में गवाह के तौर पर पूछताछ के लिए पेश होने के लिहाज से अनेक नोटिस भेजे. इस समय पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग में अतिरिक्त महानिदेशक कुमार हालांकि सीबीआई के समक्ष पेश नहीं हुए और उन्होंने हर बार और अधिक समय मांगा. सारधा समूह की कंपनियों ने लाखों लोगों के साथ कथित तौर पर 2500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




