जादवपुर विश्वविद्यालय के कुलपति से मिलने अस्पताल जाएंगे बंगाल के राज्यपाल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Sep 2019 1:37 PM
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ जादवपुर विश्वविद्यालय के कुलपति सुरंजन दास से शनिवार को यहां एक निजी अस्पताल में मिलने पहुंचेंगे. विश्वविद्यालय में छात्रों के एक गुट द्वारा केन्द्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो पर किए गए हमले में कुलपति भी घायल हो गए थे. राजभवन सूत्रों ने बताया कि धनखड़ आज शनिवार को […]
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ जादवपुर विश्वविद्यालय के कुलपति सुरंजन दास से शनिवार को यहां एक निजी अस्पताल में मिलने पहुंचेंगे. विश्वविद्यालय में छात्रों के एक गुट द्वारा केन्द्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो पर किए गए हमले में कुलपति भी घायल हो गए थे. राजभवन सूत्रों ने बताया कि धनखड़ आज शनिवार को कुलपति से मिलने जाएंगे. अस्पताल की तरफ से जारी मेडिकल बुलेटन के अनुसार दास और प्रो-वाइस चांसलर पी के घोष को सिरदर्द, चक्कर, घबराहट, उबकाई की शिकायत के बाद गुरुवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










