अहिरीटोला में 2000 किलो की दुर्गा प्रतिमा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Sep 2019 4:53 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : कुछ साल पहले सबसे बड़ी दुर्गा प्रतिमा को लेकर महानगर में जबरदस्त चर्चा हुई थी. इस बार उसको टक्कर देते हुए सबसे वजनदार दुर्गा प्रतिमा सुर्खियों में हैं. सबसे वजनदार प्रतिमा अहिरीटोला सार्वजनीन दुर्गापूजा कमेटी के मंडप में स्थापित होंगी. यहां की दुर्गापूजा पिछले 80 सालों से दर्शनार्थियों को आकर्षित करती आयी है. […]
विज्ञापन
कोलकाता : कुछ साल पहले सबसे बड़ी दुर्गा प्रतिमा को लेकर महानगर में जबरदस्त चर्चा हुई थी. इस बार उसको टक्कर देते हुए सबसे वजनदार दुर्गा प्रतिमा सुर्खियों में हैं. सबसे वजनदार प्रतिमा अहिरीटोला सार्वजनीन दुर्गापूजा कमेटी के मंडप में स्थापित होंगी. यहां की दुर्गापूजा पिछले 80 सालों से दर्शनार्थियों को आकर्षित करती आयी है.
इस साल गुजरात के रानी का चौपाल की तर्ज पर पूजा मंडप तैयार किया जा रहा है. इसका मुख्य आर्कषण भुवनेश्वर से आयी दो हजार किलो की दुर्गा प्रतिमा होगी. महालय के 14 दिन पहले यहां के पूजा मंडप की शोभा बढ़ाने के लिए प्रतिमा आ गयी है. प्रतिमा पत्थर की बनी हुई है.
आयोजकों ने बताया कि कोणार्क के सूर्य मंदिर का निर्माण जिस कलाकार ने किया था. उसी के वंशज ने इस मूर्ति का निर्माण किया है. मंडप में प्रतिमा के आने से रविवार से ही इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गयी है. प्रतिमा रविवार को ही मंडप में पहुंची, जिसे क्रेन की ममद से मंडप के अंदर रखा गया. इस प्रतिमा को मंडप में स्थापित करने में साढ़े छह घंटे का वक्त लग गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




