हिंदुस्तान की तरक्की ममता सुनना नहीं चाहतीं : अर्जुन

Updated at : 09 Sep 2019 8:54 AM (IST)
विज्ञापन
हिंदुस्तान की तरक्की ममता सुनना नहीं चाहतीं : अर्जुन

कोलकाता : चंद्रयान-2 पर ममता बनर्जी की पहली प्रतिक्रिया को लेकर भाजपा के नेता लगातार उन पर निशाना साध रहे हैं. ऐसे में बैरकपुर के सांसद अर्जुन सिंह ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए फोन पर प्रभात खबर से कहा : मुझे पहले से ही पता था कि ममता बनर्जी देशद्रोही हैं. वह केवल […]

विज्ञापन

कोलकाता : चंद्रयान-2 पर ममता बनर्जी की पहली प्रतिक्रिया को लेकर भाजपा के नेता लगातार उन पर निशाना साध रहे हैं. ऐसे में बैरकपुर के सांसद अर्जुन सिंह ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए फोन पर प्रभात खबर से कहा : मुझे पहले से ही पता था कि ममता बनर्जी देशद्रोही हैं. वह केवल वोट बैंक के लिए घटिया राजनीति करती हैं.

यही वजह है कि हिंदुस्तान की तरक्की करनेवाली खबरें उनको चुभती हैं. चंद्रयान-टू को लेकर जब पूरे विश्व में भारत और भारत के वैज्ञानिकों का डंका बज रहा था, लोग तारीफ के कसीदे पढ़ रहे हैं, वहीं देशद्रोहिता का प्रमाण देते हुए ममता बनर्जी पूरे प्रकरण को अपनी घटिया राजनीति की चासनी में लपेट रही थीं.
उन्होंने कहा : हमें उनके इस रूप का अंदाजा पहले से ही था, लेकिन वह इस देश से इतनी नफरत करती हैं मुझे पता नहीं था. उनके बयान को लोग गंभीरता से नहीं लेते हैं, वर्ना इस तरह की बयानबाजी से वैज्ञानिकों का मनोबल गिरता है.
उन्होंने कहा : वैज्ञानिक दिन रात अथक परिश्रम करते हुए देश को तरक्की के रास्ते पर ले जाते हुए पूरे विश्व में भारत की प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं.
वहीं ममता बनर्जी अपने थोथे ज्ञान को सार्वजनिक कर रही हैं. उन्होंने सवाल किया कि ममता बनर्जी अंतरिक्ष विज्ञान के बारे में कितना जानती हैं. उनके इस ज्ञान व बयान को जनता ने नकार दिया है. अब साल 2021 में होने वाले विधानसभा चुनाव में लोग इसका जवाब देंगे.
अर्जुन सिंह ने बैरकपुर के पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह सत्ता के मद में उनमत्त हो गये हैं. अपने अहंकार व दंभ में चूर होकर वह जनप्रतिनिधियों पर हमला कर रहे हैं. विधायक पर हमला कर रहे हैं तो सांसद की हत्या करने का प्रयास कर रहे हैं.
अर्जुन ने कहा कि वह एक सांसद हैं और उनसे चार गुणा अधिक प्रोटोकाल के तहत रहते हैं. बावजूद इसके वह बंदूक की बट से उन पर हमला करते हैं. उनका सिर फोड़ देते हैं. हत्या की साजिश रचते हैं. हालांकि उनको इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा. उन्होंने जो किया है उसका उत्तर उनको कानून की भाषा में ही देना पड़ेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola