ePaper

अर्जुन की जान सस्ती नहीं, कुछ हुआ तो ममता सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे : विजयवर्गीय

Updated at : 04 Sep 2019 8:30 PM (IST)
विज्ञापन
अर्जुन की जान सस्ती नहीं, कुछ हुआ तो ममता सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे : विजयवर्गीय

कोलकाता : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व बंगाल भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को बंगाल की ममता सरकार पर जोरदार हमला बोला. श्री विजयवर्गीय ने श्यामबाजार में संदेशखाली में भाजपा समर्थकों की हत्या के खिलाफ धरना मंच से संबोधित करते हुए कहा, अर्जुन सिंह जी की जान सस्ती नहीं है. यदि अर्जुन […]

विज्ञापन

कोलकाता : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व बंगाल भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को बंगाल की ममता सरकार पर जोरदार हमला बोला. श्री विजयवर्गीय ने श्यामबाजार में संदेशखाली में भाजपा समर्थकों की हत्या के खिलाफ धरना मंच से संबोधित करते हुए कहा, अर्जुन सिंह जी की जान सस्ती नहीं है.

यदि अर्जुन को कुछ हुआ, तो राज्य की ईंट से ईंट बजा देगें. दीदी, आप एक दिन भी शासन नहीं कर पायेंगी. उन्होंने कहा : मुकुल दा, अर्जुन सिंह की हत्या की षड़यंत्र रची गयी थी. भाजपा में शामिल होने के बाद मुकुल दा के खिलाफ 32 मामले दायर किये गये हैं. परसों तक अर्जुन सिंह पर हत्या सहित 50 मामले दायर किये गये हैं.

मैं भी इससे नहीं बचा हूं. मैं मेयर रहा हूं. मंत्री रहा हूं. लंबे समय तक विधायक रहा हूं, लेकिन बंगाल में मुझ पर घिनौने आरोप लगे हैं. मुझ पर बंगाल में अनाथालय के बच्चे बेचने का आरोप लगा है. उन्होंने कहा : उन पर आरोप लगाने वाले को शर्म नहीं आती है ऐसे पुलिस अधिकारियों को.

ममता जी, आप राजीव कुमार जैसे अधिकारियों की सलाह पर चलेंगी, तो ये आपको ऐसे समुद्र में डुबो देंगे कि पता भी नहीं चलेगा. ममता जी इस राज्य में थी या नहीं. उन्होंने धमकी देते हुए कहा : जांच एजेंसियों ने बड़े नेता माने जाने वाले चिदंबरम को नहीं छोड़ा है. आप भी नहीं बचेंगी. आपका परिवार भी नहीं बचेगा.

अधिकारियों और गुंडों के बल पर राजनीति करने वाली ममता जी, जनता ने आपका साथ छोड़ दिया है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ममता जी, आपने और आपके भतीजे ने गाय तस्करी, अवैध कोयला खनन और बालू खनन में 1000 रुपये कमाया है.

इडी को आपके और आपके परिवार की सारी जानकारी दी गयी है और शीघ्र ही इडी के हाथ आप तक पहुंचने वाले हैं. ममता जी, अभी आप मुख्यमंत्री हैं, अच्छी तरह से जेल बनवा लें. एसी लगवा लें, क्योंकि आने वाले दिनों में भ्रष्टाचार में लिप्त आपके मंत्री और विधायक उन्हें जेलों में जाने वाले वाले हैं.

उन्होंने कहा कि अगले चुनाव में ममता जी की जमानत जब्त हो जायेगी. 100 सीट भी नहीं जीत पायेगी, ये पुलिस अधिकारी जो आज आपकी खुशामद कर रहे हैं. बीजेपी के जूते की पालिश करेंगे. जनता ने आपका असली चाल, चरित्र और चेहरा पहचान लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola