ePaper

ममता बनर्जी आपके आतंक के खात्मे तक लड़ता रहूंगा : अर्जुन

Updated at : 03 Sep 2019 1:52 AM (IST)
विज्ञापन
ममता बनर्जी आपके आतंक के खात्मे तक लड़ता रहूंगा : अर्जुन

हमले के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ट्विटर पर टैग करते हुए सांसद ने किया ट्वीट कोलकाता : बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने अपने ऊपर हुए हमले के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कड़ा प्रहार किया है. सोमवार को ट्विटर पर मुख्यमंत्री को टैग करते हुए उन्होंने कहा है : ममता […]

विज्ञापन

हमले के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ट्विटर पर टैग करते हुए सांसद ने किया ट्वीट

कोलकाता : बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने अपने ऊपर हुए हमले के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कड़ा प्रहार किया है. सोमवार को ट्विटर पर मुख्यमंत्री को टैग करते हुए उन्होंने कहा है : ममता बनर्जी आपके आतंक और हमले के कुकृत्य से मैं डरने वाला नहीं हूं. बंगाल में आपके आतंकवाद के खात्मे तक लड़ता रहूंगा.
सिर में टांके लगने के बाद अपोलो अस्पताल में चिकित्साधीन अर्जुन ने अपने ट्वीट में लिखा है : ‘ममता बनर्जी के इशारे पर मुझ पर किये गये कायराना हमले से मैं डरनेवाला नहीं हूं और मजबूती से लड़ूंगा. भले ही मेरी जान चली जाये, लेकिन यह सुनिश्चित करूंगा कि बंगाल से ममता के आतंक राज का अंत हो. एक कदम भी पीछे नहीं हटूंगा.’
अपने ट्वीटर से अर्जुन सिंह ने एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें बैरकपुर के पुलिस उपायुक्त अजय ठाकुर मीडियाकर्मियों पर हमला करते हुए नजर आ रहे हैं. वे मीडियाकर्मियों को थप्पड़ मार रहे हैं और कैमरे छीन रहे हैं. इस वीडियो को साझा करते हुए श्री सिंह ने लिखा : अपने हिंसक बर्ताव और आतंक के शासन की वजह से ममता बनर्जी जब विपक्ष को नहीं डरा सकीं तो अब मीडिया पर हमले करवा रही है. आखिर यह कहां खत्म होगा?”उन्होंने पूछा है कि हिंसा के इस राजनीति का अंत ममता किस तरह से चाहती हैं?इससे क्या हासिल करेंगी?
ममता सरकार पर पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए अर्जुन सिंह ने अपने तीसरे ट्वीट में लिखा कि ममता बनर्जी ने पहले अपने राजनीतिक दुराग्रह की वजह से बंगाल के विकास को रोक दिया. यहां औद्योगीकरण और औद्योगिक घरानों का आना बंद करा दिया. अब सुनियोजित साजिश के तहत लोकतंत्र की हत्या कर रही हैं. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ममता बनर्जी ने ना केवल विपक्ष और मीडिया बल्कि राज्य के आइएएस और आइपीएस अधिकारियों को भी नहीं बख्शा है. इसका अंत होना जरूरी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola