एनआरसी पर ममता बनर्जी का वार, कहा- राजनीतिक हित साधने का प्रयास कर रही केंद्र सरकार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Sep 2019 2:22 AM
कोलकाता : असम में अंतिम राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के जारी होने के बाद गैर-भाजपा दलों ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने असम में एनआरसी की अंतिम सूची प्रकाशित होने के बाद इसे राजनीतिक हित साधने की कोशिश करार दिया है. मुख्यमंत्री ने इस संबंध में ट्वीट करते हुए […]
कोलकाता : असम में अंतिम राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के जारी होने के बाद गैर-भाजपा दलों ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने असम में एनआरसी की अंतिम सूची प्रकाशित होने के बाद इसे राजनीतिक हित साधने की कोशिश करार दिया है.
मुख्यमंत्री ने इस संबंध में ट्वीट करते हुए कहा कि एनआरसी की असफलता ने उन सभी को बेनकाब किया है जिन्होंने इससे राजनीतिक हित साधने की कोशिश की. उन सभी को राष्ट्र को जवाब देना होगा. सुश्री बनर्जी ने लिखा कि ऐसा ही होता है जब कानून के पीछे समाज व राष्ट्र की बेहतरी की बजाय निहित स्वार्थ होते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










