जेटली को श्रद्धांजलि देनेवालों का लगा रहा तांता

Updated at : 25 Aug 2019 3:46 AM (IST)
विज्ञापन
जेटली को श्रद्धांजलि देनेवालों का लगा रहा तांता

कोलकाता :प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को श्रद्धांजलि देनेवाले नेताओं व कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा. पार्टी मुख्यालय में स्वर्गीय जेटली की तस्वीर पर माल्यार्पण करके राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा, प्रदेश महासचिव प्रताप बनर्जी, संजय सिंह के अलावा उत्तर कोलकाता के जिलाध्यक्ष दिनेश पांडे, महासचिव आशीष त्रिवेदी, पार्षद विजय ओझा, […]

विज्ञापन

कोलकाता :प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को श्रद्धांजलि देनेवाले नेताओं व कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा. पार्टी मुख्यालय में स्वर्गीय जेटली की तस्वीर पर माल्यार्पण करके राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा, प्रदेश महासचिव प्रताप बनर्जी, संजय सिंह के अलावा उत्तर कोलकाता के जिलाध्यक्ष दिनेश पांडे, महासचिव आशीष त्रिवेदी, पार्षद विजय ओझा, युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष प्रकाश दास ने अपनी श्रद्धांजलि दी.

भाजपा के नेता और कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर अपनी संवेदना जताने के साथ अरुण जेटली के साथ अपनी तस्वीरों के साथ अपना अनुभव शेयर करते रहे. भाजपा सांसद एसएस अहलुवालिया ने ट्वीट करके दिवंगत अरुण जेटली की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की, तो केंद्रीय महिला बाल कल्याण मंत्री देवश्री चौधरी ने ट्वीट करके उन्हें अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ उनके परिवार को इस संकट की घड़ी में साथ देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. भाजपा महासचिव राजू बनर्जी ने ट्वीट करके कहा कि जब उन्हें पता चला कि अरुण जेटली नहीं रहे, तो वह शोक स्तब्ध रह गये. प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने ट्वीट करके कहा कि उनके निधन से एक बहुत बड़ा शून्य पैदा हो गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola