बैशाखी के साथ तृणमूल विधायक शोभन चटर्जी भाजपा में शामिल

कोलकाता :कोलकाता के पूर्व महापौर एवं तृणमूल कांग्रेस विधायक शोभन चटर्जी बुधवार कोभारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये. उनके साथ उनकी महिला मित्र बैशाखी ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है. मालूम हो चटर्जी के निजी जीवन में परेशानियों के चलते पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पिछले साल नवंबर में उनसे […]
कोलकाता :कोलकाता के पूर्व महापौर एवं तृणमूल कांग्रेस विधायक शोभन चटर्जी बुधवार कोभारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये. उनके साथ उनकी महिला मित्र बैशाखी ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है.
मालूम हो चटर्जी के निजी जीवन में परेशानियों के चलते पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पिछले साल नवंबर में उनसे तृणमूल कांग्रेस सरकार में मंत्री और कोलकाता के महापौर दोनों पद से इस्तीफा देने के लिए कहा था.
चटर्जी पिछले कुछ महीनों से भाजपा के संपर्क में थे. वह पिछले महीने नयी दिल्ली में भाजपा नेताओं से मिले थे और तब से ही उनके भगवा पार्टी में शामिल होने के कयास लगाये जा रहे थे.
लोकसभा चुनाव में हैरानी भरे नतीजों के बाद सत्तारूढ़ टीएमसी ने चटर्जी को मनाने की कोशिशें की, लेकिन परिणाम सिफर रहा. चटर्जी को उनके संगठनात्मक कौशल के लिए जाना जाता है. लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद से टीएमसी के छह और कांग्रेस तथा माकपा के एक-एक विधायक भाजपा में शामिल हो चुके हैं. भाजपा ने राज्य में 42 लोकसभा सीटों में से 18 पर जीत दर्ज कर अपनी मजबूत पैठ बना ली है. टीएमसी भाजपा से महज चार सीटें ही अधिक जीत पायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




