हथियारों का जखीरा बरामद, पांच गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Aug 2019 2:57 AM
खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर और डेबरा इलाके में पुलिस ने हथियारों का जखीरा बरामद किया. साथ ही पांच लोगों को गिरफ्तार किया. पश्चिम मेदिनीपुर के पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि मेदिनीपुर से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से दो डबल बैरेल फायर आर्म्स, दो कंट्री मेड […]
खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर और डेबरा इलाके में पुलिस ने हथियारों का जखीरा बरामद किया. साथ ही पांच लोगों को गिरफ्तार किया. पश्चिम मेदिनीपुर के पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि मेदिनीपुर से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से दो डबल बैरेल फायर आर्म्स, दो कंट्री मेड फायर आर्म्स, सात राउंड कारतूस, 21 बंदूक बनाने का बैरल और एक चार पहिया वाहन बरामद किया गया है. वहीं डेबरा से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. उनके पास से आयरन मेड फायर आर्म्स, एक कारतूस और एक मोटरसाइकिल जब्त की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










