वृद्ध नागरिकों की रक्षा के लिए प्रणाम को और सक्रिय बना रही पुलिस
Updated at : 01 Aug 2019 6:19 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : महानगर में वृद्ध नागरिकों की सुविधा के लिए बने प्रणाम को और सक्रिय करने की जरूरत कोलकाता पुलिस को महसूस होने लगी है. यह फैसला हाल ही में वृद्ध दंपती या अकेले रह रहे वृद्धों के साथ लूटपाट और संपत्ति के लिए हत्या करने की घटनाएं सामने आने के बाद लिया गया है. […]
विज्ञापन
कोलकाता : महानगर में वृद्ध नागरिकों की सुविधा के लिए बने प्रणाम को और सक्रिय करने की जरूरत कोलकाता पुलिस को महसूस होने लगी है. यह फैसला हाल ही में वृद्ध दंपती या अकेले रह रहे वृद्धों के साथ लूटपाट और संपत्ति के लिए हत्या करने की घटनाएं सामने आने के बाद लिया गया है. सीएम ने भी इस मामले में निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री का निर्देश मिलते ही कोलकाता पुलिस सक्रिय हो गयी है.
कोलकाता के पुलिस कमिश्नर के नेतृत्व में सभी डीसी को लेकर बैठक हुई. इसमें तय हुआ कि प्रणाम योजना को और सक्रिय किया जायेगा. इसके अलावा वृद्ध नागरिकों पर होनेवाले हमले को रोकने के लिए सभी डीसी को एसओपी भेजा गया है. अब से वृद्ध नागरिकों की सुरक्षा के लिए बने हेल्पलाइन नंबर 983008884 को डॉयल 100 से जोड़ दिया गया है.
उल्लेखनीय है कि कोलकाता पुलिस अपने प्रणाम योजना के मार्फत कई वर्षों से वृद्ध नागरिकों के साथ मित्रवत बर्ताव कर रही है. किसी भी तरह की मुसीबत में पड़ने पर जो प्रणाम के दायरे में हैं, उन्हें पुलिस तुरंत मदद पहुंचाती है. सप्ताह में दो दिन संबंधित थाने से लोग उनकी खोज-खबर लेते रहते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन