ममता बनर्जी के गढ़ में दुर्गा पूजा उत्सव का शुभारंभ करेंगे गृह मंत्री अमित शाह

कोलकाताः गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के गढ़ कालीघाट में इस साल के दुर्गा पूजा उत्सव का शुभारंभ कर सकते हैं. पार्टी सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. संघश्री दुर्गा पूजा कमेटी पिछले 73 साल से पूजा का आयोजन करती आई है. पिछले कुछ वर्षों में पूजा उत्सव की […]
कोलकाताः गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के गढ़ कालीघाट में इस साल के दुर्गा पूजा उत्सव का शुभारंभ कर सकते हैं. पार्टी सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. संघश्री दुर्गा पूजा कमेटी पिछले 73 साल से पूजा का आयोजन करती आई है. पिछले कुछ वर्षों में पूजा उत्सव की शुरुआत ममता बनर्जी ने की है. हालांकि पश्चिम बंगाल में भाजपा के उभार के बाद से काफी कुछ बदल चुका है.
पार्टी को लोकसभा चुनाव में राज्य की कुल 42 में से 18 सीटों पर जीत मिली है और उसके पास ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस से सिर्फ चार सीटें कम हैं. भाजपा की राज्य इकाई के सचिव सायंतन बसु संघश्री दुर्गा पूजा कमेटी के प्रमुख हैं. कमेटी के सहायक महासचिव सौरवदीप दत्ता ने कहा कि इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है.श्री सायंतन बसु हमारे अध्यक्ष हैं.
उन्होंने कहा है कि वह इस बार दुर्गापूजा के शुभारंभ की तारीख तय करने के लिये अमित शाह के कार्यालय से बात करेंगे. बता दें कि दुर्गा पूजा बंगाल का सबसे बड़ा महोत्सव कहा जाता है जिसका इस्तेमाल अकसर राजनीतिक दल लोगों के बीच पहुंच बनाने के लिये करते रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




