मेघालय के राज्यपाल के फिर बेबाक बोल, वामपंथी विचारधारा ने बंगाली हिंदुओं का किया सर्वनाश, ममता भी लेफ्टिस्ट

अजय विद्यार्थी, कोलकाता अपने बेबाक विचारों के कारण प्राय: विवादों में रहने वाले मेघालय के राज्यपाल व प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष तथागत राय ने फिर बेबाक बयान दिया है. श्री राय की नयी पुस्तक ‘सर्वनाशेर घंटा’ दुर्गा पूजा के बाद प्रकाशित होगी. बांग्ला भाषा की पुस्तक का प्रकाशन मित्र घोष पब्लिकेशंस द्वारा किया जायेगा. […]
अजय विद्यार्थी, कोलकाता
अपने बेबाक विचारों के कारण प्राय: विवादों में रहने वाले मेघालय के राज्यपाल व प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष तथागत राय ने फिर बेबाक बयान दिया है. श्री राय की नयी पुस्तक ‘सर्वनाशेर घंटा’ दुर्गा पूजा के बाद प्रकाशित होगी. बांग्ला भाषा की पुस्तक का प्रकाशन मित्र घोष पब्लिकेशंस द्वारा किया जायेगा.
अपनी पुस्तक के बारे में ‘प्रभात खबर’ से बातचीत करते हुए श्री राय ने कहा कि पुस्तक में बंगाली हिंदुओं पर वामपंथी विचारधारा के प्रभाव और प्रभाव के परिणामस्वरूप बंगाली हिंदुओं की दयनीय स्थिति और उस स्थिति से उबरने के उपायों पर चर्चा की गयी है. वामपंथी विचारधारा के अपनाने से हिंदू बंगालियों का सर्वनाश किया है.
यह पुस्तक किसी पार्टी या व्यक्ति के बारे में नहीं है, लेकिन वह मानते हैं कि ममता बनर्जी भी लेफ्टिस्ट ही हैं. ममता ने कैप्टलिस्ट को गाली दी. ममता ने इंडस्ट्री को पश्चिम बंगाल से खदेड़ दिया. ममता ने खुद ही कई बार कहा है कि वह लेफ्ट विचारधारा के खिलाफ नहीं हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




