सीएम ममता बनर्जी ने कहा- भाजपा से मुकाबले को साथ आए विपक्ष
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jun 2019 2:40 AM
कोलकाता : मुख्यमंत्री और तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बुधवार को राज्य विधानसभा में यह कह कर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी कि भाजपा से मुकाबले के िलए कांग्रेस और माकपा को तृणमूल के साथ आना चाहिए. उन्होंने राज्य के सभी गैर-भाजपा दलों को साथ आने का न्योता दिया. ममता ने साफ कहा कि भाजपा को […]
कोलकाता : मुख्यमंत्री और तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बुधवार को राज्य विधानसभा में यह कह कर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी कि भाजपा से मुकाबले के िलए कांग्रेस और माकपा को तृणमूल के साथ आना चाहिए. उन्होंने राज्य के सभी गैर-भाजपा दलों को साथ आने का न्योता दिया.
ममता ने साफ कहा कि भाजपा को अगर हराना है तो सभी विपक्षी दलों को साथ आना होगा. उन्होंने कहा कि भाजपा को बंगाल में रोकने के लिए यह जरूरी हो गया है कि अब माकपा, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस एक साथ आ जायें. मुख्यमंत्री की इस बात से साफ है कि वह भाजपा से मुकाबले के लिए अपने धुर विरोधी माकपा और कांग्रेस से हाथ मिला सकती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










