शावक व विरल प्रजाति के बंदरों की तस्करी मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में 13 को होगी

कोलकाता : शावक व विरल प्रजाति के बंदरों की तस्करी मामले की हाइकोर्ट में सुनवाई 13 जून से शुरू होगी. इन तस्करों की जमानत याचिका खारिज करने के लिए वन विभाग ने हाइकोर्ट में याचिका दायर की गयी थी, जिसे हाइकोर्ट ने स्वीकार कर लिया है. उल्लेखनीय है कि वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो और […]
कोलकाता : शावक व विरल प्रजाति के बंदरों की तस्करी मामले की हाइकोर्ट में सुनवाई 13 जून से शुरू होगी. इन तस्करों की जमानत याचिका खारिज करने के लिए वन विभाग ने हाइकोर्ट में याचिका दायर की गयी थी, जिसे हाइकोर्ट ने स्वीकार कर लिया है. उल्लेखनीय है कि वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो और वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल सेल की टीम ने संयुक्त रूप से गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाते हुए बांग्लादेश से बनगांव होकर मुंबई तस्करी को ले जाये जा रहे विरल प्रजाति के तीन लंगूरों और एक शावक के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया था.
लेकिन इन आरोपियों को जब कोर्ट में पेश किया गया तो तीन तस्करों को जमानत मिल गयी. इधर, गुरुवार को मामले की सुनवाई के दौरान राज्य के सरकारी वकील ने कहा कि बैरकपुर कोर्ट के न्यायाधीश ने सरकारी अधिवक्ता की दलीलें सुने बिना आरोपियों को जमानत दे दी थी. इसके बाद न्यायाधीश ने याचिका को स्वीकार कर लिया और इस मामले में हाइकोर्ट ने विरोधी पक्ष को भी नोटिस देने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




