ePaper

चुनावी मुद्दों से गायब रहा पर्यावरण

Updated at : 05 Jun 2019 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
चुनावी मुद्दों से गायब रहा पर्यावरण

कोलकात : हाल में ही देश में लोकसभा चुनाव संपन्न हुआ है. इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों ने ताबड़तोड़ कई लुभावने वादे भी किये, लेकिन इन सबके बीच सबसे ज़रूरी मुद्दा छूट गया. वह है पर्यावरण की बिगड़ती हालत. किसी पार्टी के ओर से इस मुद्दे को उठाया तक नहीं गया. पेशे से साइबर सिक्योरिटी […]

विज्ञापन

कोलकात : हाल में ही देश में लोकसभा चुनाव संपन्न हुआ है. इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों ने ताबड़तोड़ कई लुभावने वादे भी किये, लेकिन इन सबके बीच सबसे ज़रूरी मुद्दा छूट गया. वह है पर्यावरण की बिगड़ती हालत. किसी पार्टी के ओर से इस मुद्दे को उठाया तक नहीं गया. पेशे से साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट नीरज अग्रवाल ने इस बार लोकसभा चुनाव में दक्षिण कोलकाता सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था.

हालांकि वे हार गये. जिसे मुद्दे के साथ वह चुनाव मैदान में उतरे थे, वह अपने आप में अनोखी बात है. श्री अग्रवाल अपने घोषणा पत्र में पर्यावरण के मुद्दे को शामिल किया था. इस संबंध में श्री अग्रवाल कहते हैं कि राजनीतिक इच्छा शक्ति से ही हम स्वच्छ पर्यावरण की कल्पना कर सकते हैं. वहीं हर व्यक्ति के व्यक्तिगत योगदान की भी जरूरत है. केवल रोटी, कपड़ा और मकान के साथ काला धन वसूली से बात नहीं बननेवाली. सरकार सहित विभिन्न विपक्षी दलों को भी अपने स्वार्थ से इतर पर्यावरण के विषय में सोचना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola