भाजपा का समर्थन करने पर सिर काटने की धमकी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jun 2019 2:49 AM
कोलकाता : लोकसभा चुनाव बाद भी राज्य में राजनीतिक सरगर्मी जारी है. आये दिन तृणमूल और भाजपा समर्थकों के बीच मारपीट और धमकाये जाने की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं. इसी बीच रविवार शाम मध्यमग्राम के पाटुली शिलतला स्थित एक सैलून की दुकान के बाहर भाजपा के समर्थकों के विरोध में एक पोस्टर चस्पा देख […]
कोलकाता : लोकसभा चुनाव बाद भी राज्य में राजनीतिक सरगर्मी जारी है. आये दिन तृणमूल और भाजपा समर्थकों के बीच मारपीट और धमकाये जाने की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं. इसी बीच रविवार शाम मध्यमग्राम के पाटुली शिलतला स्थित एक सैलून की दुकान के बाहर भाजपा के समर्थकों के विरोध में एक पोस्टर चस्पा देख लोग भड़क गये.
दरअसल पोस्ट में भाजपा का समर्थन करने पर सिर काटने की बात लिखी हुई थी. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच छानबीन शुरू कर दी. यह पोस्टर किसने लगाया इसके बारे में अब तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. स्थिति को देखते हुए इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










