ePaper

ममता बनर्जी ने भाजपा दफ्तर का तुड़वाया ताला, खुद पेंट किया अपनी पार्टी का नाम और निशान

Updated at : 03 Jun 2019 9:58 AM (IST)
विज्ञापन
ममता बनर्जी ने भाजपा दफ्तर का तुड़वाया ताला, खुद पेंट किया अपनी पार्टी का नाम और निशान

कोलकाताः लोकसभा चुनाव 2019 तो खत्म हो गए, लेकिन पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के बीच जारी जंग अभी थमी नहीं है.‘जय श्रीराम’ को लेकर राज्य में सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच दिन-प्रतिदिन राजनीतिक तकरार बढ़ती जा रही है. इधर, अब दोनों के बीच एक दूसरे के पार्टी […]

विज्ञापन
कोलकाताः लोकसभा चुनाव 2019 तो खत्म हो गए, लेकिन पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के बीच जारी जंग अभी थमी नहीं है.‘जय श्रीराम’ को लेकर राज्य में सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच दिन-प्रतिदिन राजनीतिक तकरार बढ़ती जा रही है. इधर, अब दोनों के बीच एक दूसरे के पार्टी दफ्तरों पर कब्जा करने की मारामारी शुरू हो गई है. उत्तर 24 परगना जिले में खुद ममता बनर्जी भाजपा दफ्तर का ताला तोड़ने पहुंचीं. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का दावा है कि ये उसका दफ्तर है जिस पर भाजपा ने कब्जा कर लिया था. ये घटना 30 मई की है जब पीएम नरेंद्र मोदी अपनी कैबिनेट के साथ दिल्ली में शपथ ले रहे थे, उसी समय बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में ममता बनर्जी धरने पर थीं. नैहाटी में रैली को संबोधित करने के बाद ममता भजापा के दफ्तर पर पहुंचीं. उन्होंने अपने सामने ताले तुड़वाए. उनके आदेश पर ऑफिस से भगवा रंग और कमल का निशान हटाया गया. ममता ने अपने सामने ही सफेदी पोतवाई. इसके बाद खुद दीवार पर अपनी पार्टी का चिन्ह पेंट किया और पार्टी का नाम भी लिखा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola