बोतल बंद पानी में मिला बैक्टीरिया : मेयर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Jun 2019 2:00 AM (IST)
विज्ञापन

जॉन्डिस से वार्ड में 100 से अधिक लोग बीमार कोलकाता : दक्षिण कोलकाता के यादवपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित 99 नंबर वार्ड में हेपेटाइटिस -ए (जॉन्डिस) फैला हुआ है. जॉन्डिस के प्रकोप को देखते हुए कोलकाता नगर निगम की ओर से विद्यासागर कॉलोनी, रामगढ़ समेत वार्ड अन्य इलाकों से पेयजल के 14 नमूने संग्रह किये गये, […]
विज्ञापन
जॉन्डिस से वार्ड में 100 से अधिक लोग बीमार
कोलकाता : दक्षिण कोलकाता के यादवपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित 99 नंबर वार्ड में हेपेटाइटिस -ए (जॉन्डिस) फैला हुआ है. जॉन्डिस के प्रकोप को देखते हुए कोलकाता नगर निगम की ओर से विद्यासागर कॉलोनी, रामगढ़ समेत वार्ड अन्य इलाकों से पेयजल के 14 नमूने संग्रह किये गये, जिनमें से 12 नमूनों में कॉन्फ्लुएंट बैक्टीरिया मिला है. यह जानकारी मेयर फिरहाद हकीम ने दी.
उन्होंने बताया कि वार्ड में निगम के सभी वाटर पोस्ट (नलका), पानी के पाइप लाइन टीप ट्यूबवेल, डैंप टयूबवेल व बोतलबंद पानी की माइक्रो बायोलॉजी टेस्ट किया गया था, लेकिन निगम पेयजल की पाइनलाइन तथा नकला में ड्रेन का पानी नहीं मिला है. उन्होंने कहा, हम यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि पानी में उक्त बैक्टीरिया कहां से और कैसे प्रवेश किया. जब तक हमें सोर्स नहीं मिल जाता तब तक हम पानी की जांच जारी रखेंगे. मेयर ने कहा कि जांच में कोलीफॉर्म बैक्टीरिया पानी में नहीं मिला है.
बता दें कि यह बैक्टीरिया मनुष्य के मल व नालों में पाया जाता है. इसके पानी में घुल जाने से डायरिया व अन्य पेट जनित बीमारी हो सकती है.
मेयर ने कहा कि इलाके के लोग पीने के लिए बोतल बंद पानी का इस्तेमाल करते हैं. जांच में हमें एक बड़ी कंपनी के पानी से कॉन्फ्लुएंट बैक्टीरिया मिला है.
उधर, डॉ सपन विश्वास ने अनुसार जिआर्डिएसिस बैक्टीरिया के कारण आंत से संबंधित बीमारी होती है. हेपेटाइटिस-ए और इ भी इसकी वजह से होती है. ज्ञात हो कि जॉन्डिस से वार्ड में 100 से अधिक लोग बीमार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




